Move to Jagran APP

IPL 2020 के फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस, Qualifier 1 में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराया

MI vs DC IPL 2020 Qualifier 1 Match Report इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला क्वालीफायर मैच दुबई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 05:25 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 07:27 AM (IST)
IPL 2020 के फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस, Qualifier 1 में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराया
MI vs DC IPL 2020 Qualifier 1 Match report

नई दिल्ली, जेएनएन। MI vs DC IPL 2020 Qualifier 1: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला क्वालीफायर मैच दुबई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया और आइपीएल 2020 के फाइनल में जगह बनाई। छठी बार मुंबई की टीम आइपीएल के फाइनल में पहुंची है। 

loksabha election banner

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव और इशान किशन की अर्धशतक और हार्दिक पांड्या के तूफानी पारी के दम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए। दिल्ली को जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन स्टोइनिस की अर्धशतकीय पारी के बावजूद ये टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना पाई और 57 रन से मुकाबला हार गई।

इस बड़ी जीत के बाद मुंबई इंडियंस शान से डिफेंडिंग चैंपियन टीम की तरह आइपीएल 2020 के फाइनल में पहुंच गई है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के पास भी फाइनल में पहुंचने का मौका है। दिल्ली के लिए फाइनल का रास्ता अभी बंद नहीं हुआ है और उसे एलिमिनेटर (सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) मुकाबले की विजेता टीम से फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ना होगा। 

IPL 2020 MI vs DC Qualifier 1 Match LIVE स्कोरकार्ड

दिल्ली की पारी, धवन, रहाणे व पृथ्वी शून्य पर आउट हुए

मुंबई के खिलाफ दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और बिना कोई स्कोर बनाए टीम के तीन बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे व शिखर धवन अपना खाता खोले बिना ही आउट हो गए। ट्रेंट बोल्ट ने पृथ्वी व रहाणे को जबकि जसप्रीत बुमराह ने शिखर धवन को आउट किया। श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए तो वहीं रिषभ पंत 3 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट हो गए। 

स्टोइनिस दिल्ली की जीत की उम्मीद थे, लेकिन 65 रन के स्कोर पर बुमराह ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। डेनियल सैम्स को बुमराह ने शून्य पर आउट कर दिया। अक्षर पटेल 42 रन बनाकर पोलार्ड की गेंद पर आउट हो गए तो वहीं रबादा 15 रन बनाकर नाबाद रहे। 

मुंबई की पारी, सूर्यकुमार और इशान की फिफ्टी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहला झटका 16 रन के स्कोर पर लगा जब कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। रोहित आर अश्विन का शिकार बने। इसके बाद डिकॉक और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और 6 ओवर के पावरप्ले में 63 रन बनाए। हालांकि, 8वें ओवर में डिकॉक 25 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी खेलकर आर अश्विन की गेंद पर शिखर धवन के हाथों कैच आउट हुए।

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, लेकिन 38वीं गेंद पर वे एनरिक नॉर्खिया के शिकार बने। इस तरह मुंबई को तीसरा झटका लगा। टीम को चौथा झटका किरोन पोलार्ड के रूप में लगा जो बिना खाता खोले आर अश्विन की गेंद पर कगिसो रबादा के हाथों कैच आउट हुए। क्रुणाल पांड्या के तौर पर मुंबई को पांचवां झटका लगा। क्रुणाल 13 रन बनाकर मार्किस स्टोइनिस की गेंद पर डैनियल सैम्स के हाथों कैच आउट हुए। 

मुंबई इंडियंस की ओर से पारी में फाइनल टच हार्दिक पांड्या और इशान किशन ने दिया। इशान किशन ने 30 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में 37 रन बनाए। पांड्या के बल्ले से 5 छक्के निकले, जबकि इशान किशन ने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। दिल्ली की ओर से आर अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए, लेकिन बाकी गेंदबाजों ने कप्तान श्रेयस अय्यर को निराश किया। 

इस मैच में दिल्ली की टीम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला, लेकिन मुंबई की टीम ने तीन बदलाव किए। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की टीम में वापसी हुई, जबकि सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी और जेम्स पैटिंसन को टीम से बाहर किया गया। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन 

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नैथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, डैनियल सैम्स, कगिसो रबादा और एनरिक नॉर्खिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.