Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    42 बार की रणजी चैंपियन और स्‍टार्स की फौज से सजी मुंबई उलटफेर का शिकार, जम्‍मू एंड कश्‍मीर से मिली करारी शिकस्‍त

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 04:18 PM (IST)

    रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 के ग्रुप ए में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जम्‍मू एंड कश्‍मीर ने 42 बार की रणजी चैंपियन मुंबई टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्‍त दी। शरद पवार क्रिकेट अकादमी में खेले गए इस मैच में मुंबई के स्‍टार बल्‍लेबाज फेल रहे। शार्दुल ठाकुर ने दोनों पारियों में अच्‍छा प्रदर्शन जरूर किया लेकिन यह टीम की जीत के लिए काफी नहीं था।

    Hero Image
    जम्‍मू एंड कश्‍मीर ने मुंबई को दी मात। इमेज- सोशल मीडिया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 के ग्रुप ए में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जम्‍मू एंड कश्‍मीर ने सितारों से सजी और 42 बार की रणजी चैंपियन मुंबई टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्‍त दी। मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकादमी बीकेसी में खेले गए इस मैच में मुंबई के स्‍टार बल्‍लेबाज फेल रहे। शार्दुल ठाकुर ने दोनों पारियों में अच्‍छा प्रदर्शन जरूर किया, लेकिन यह टीम की जीत के लिए काफी नहीं था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। पहली पारी में मुंबई टीम 120 रन पर सिमट गई। जवाब में जम्‍मू कश्‍मीर ने पहली पारी में 206 रन बनाए। दूसरी पारी में मुंबई टीम ने 290 स्‍कोर किया। ऐसे में जम्‍मू कश्‍मीर को जीत के लिए 205 रन का टारगेट मिला था। इसे टीम ने 49 ओवर में 5 विकेट खोकर ही चेज कर लिया।

    मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और यशस्‍वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। यशस्‍वी ने 8 गेंदों पर 4 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा ने 19 गेंदों पर 3 रन की पारी खेली। मुंबई का मिडिल ऑर्डर भी बुरी तरह फेल रहा। कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने 12 रन, श्रेयस अय्यर ने 11 रन बनाए। शिवम दुबे का तो खाता तक नहीं खुला। शार्दुल ठाकुर ने 57 गेंदों पर 51 की पारी खेलकर मुंबई को संभाला।

    मुंबई के बल्‍लेबाजों का प्रदर्शन

    • रोहित शर्मा- 3 और 28 रन
    • यशस्वी जायसवाल- 4 और 26 रन
    • श्रेयस अय्यर- 11 और 17 रन
    • शिवम दुबे - 0 और 0
    • अजिंक्‍य रहाणे- 12 और 16 रन

    जम्‍मू एंड कश्‍मीर की ओर से पहली पारी में शुभम खजूरिया ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 75 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। आबिद मुश्ताक ने 44, यावर हसन ने 29, युद्धवीर सिंह ने 20, अब्दुल समद और कप्‍तान पारस डोगरा ने 19-19 रन बनाए। मुंबई के मोहित अवस्‍थी ने 5 विकेट अपने नाम किए।

    मुंबई को दूसरी पारी में अच्‍छी शुरुआत मिली। रोहित शर्मा और यशस्‍वी जायसवाल के बीच 54 रन की पार्टनरशिप हुई। यशस्‍वी ने 51 गेंदों पर 26 रन और रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। रहाणे ने 36 गेंदों पर 16 रन बनाए। शिवम दुबे ने दूसरी पारी में भी अंडा दिया। शार्दुल ठाकुर ने दूसरी पारी में शतक लगाया। उन्‍होंने 135 गेंदों पर 119 रन की पारी खेली। उनके अलावा तनुश कोटियन ने 62 रन बनाए।

    जम्‍मू एंड कश्‍मीर की ओर से दूसरी पारी में शुभम खजूरिया ने 45 रन, यावर हसन ने 24 रन, विवरांत शर्मा ने 38 रन, अब्‍दुल समद ने 24 रन, कप्‍तान पारस डोगरा ने 15 रन बनाए। आबिद मुश्ताक 32 गेंदों पर 32 रन और कन्हैया वधावन ने नाबाद 19 रन बनाए। शम्स मुलानी ने 4 विकेट अपने नाम किए।