विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ जीती टी20 सीरीज, चौथे मुकाबले में 18 रन दी मात

Published: Sun, 04 Feb 2024 12:34 PM (IST)

पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत 6 फरवरी ...और पढ़ें

भारत ने इंग्लैंड को हराया। फाइल फोटो
भारत ने इंग्लैंड को हराया। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम ने शनिवार को अहमदाबाद में एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया। रवींद्र सांते को उनके असाधारण हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। सैंटे ने बल्ले, गेंद और फील्डिंग से महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत की जीत सुनिश्चित की।

पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत 6 फरवरी को इंग्लैंड का सामना करेगा। पूरी सीरीज में भारत के लिए सैंटे ने दमदार प्रदर्शन किया है। चौथे मैच में की बात करें तो चार ओवर में 21 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद भारत के कप्तान विक्रांत केनी और लोकेश मार्गाडे के बीच तीसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 50 रन की साझेदारी की। केनी ने 28 रन और मार्गाडे ने 21 रन का योगादान दिया।

सैंटे की कैमियो पारी से भारत ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

सैंटे ने नाबाद 30 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 150 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया। इसके जवाब में इंग्लैंड 131 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचने के लिए संघर्ष करता रहा और तीन गेंद शेष रहते ऑल आउट हो गया। सैंटे ने सलामी बल्लेबाज एलेक्स को रन आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। सनी और अखिल रेड्डी ने तीन-तीन विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- U19 World Cup: रोमांचक मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बांग्लादेश को दी 5 रनों से शिकस्त

लियाम ओ'ब्रायन का अर्धशतक न आया काम

इंग्लैंड के लिए लियाम ओ'ब्रायन 44 गेंद में 58 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। बेन सटन 11 रन बनाने में सफल रहे और एंथोनी 25 रन का योगदान दिया। भारत जहां आखिरी मुकाबला जीतकर अपना दबदबा कायम रखना चाहेगा तो वहीं, इंग्लैंड के साथ विदाई लेना चाहेगा।

यह भी पढ़ें- 'बुमराह भाई! मजा आवी गई...' जसप्रीत के 6 विकेट पर सचिन ने दी बधाई, इंग्लैंड का पूर्व तेज गेंदबाज भी हुआ फिदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।