खेल के तीसरे दिन द. अफ्रीका को मिली 118 रन की बढ़त, एबी का अर्धशतक
भारत और द. अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और द. अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक द. अफ्रीका 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन द. अफ्रीका की कुल बढ़त 118 रन की हो गई है। इस मैच में तीसरे दिन बारिश की वजह से खेल लगभग एक घंटे तक रुका रहा इसके बाद खेल शुरू हुआ लेकिन थोड़ी ही देर के बाद अंपायर्स ने खराब रोशनी की वजह से खेल रोक दिया और फिर खेल नहीं हो पाया।
इससे पहले द. अफ्रीका के पहली पारी के 335 रन के जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर सिमटी। पहली पारी के आधार पर द. अफ्रीका को 28 रन की बढ़त मिली थी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारत की तरफ से सबसे ज़्यादा 153 रन की पारी खेली, तो द. अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ मोर्ने मोर्कल ने 4 विकेट लिए।
बुमराह का डबल अटैक
बुमराह ने मैच की दूसरी पारी में अपने पहले ही ओवर में ओपनिंग बल्लेबाज़ मार्करम (01) को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिला दी। इसके बाद बुमराह ने हाशिम अमला (01 ) को एलबीडब्ल्यू आउट कर द. अफ्रीका को दोहरा झटका दे दिया।
ऐसे सिमटी भारत की पारी
भारत को पहला झटका लोकेश राहुल के रुप में लगा। 10 रन बनाकर खेल रहे लोकेश राहुल को मोर्ने मोर्कल ने कॉट एंड बोल्ड आउट किया। इसके अगली ही गेंद पर चेतेश्वर पुजारा (00) रन आउट होकर पवेलियन लौट गए और भारत को लगा दूसरा झटका। भारत का तीसरा विकेट मुरली विजय के रूप में आउट हुआ उन्हें केशव महाराज की गेंद डिकॉक ने लपका आउट होने से पहले मुरली विजय ने 46 रन बनाए। रोहित शर्मा का खराब फॉर्म पहली पारी में जारी रहा और वो 10 रन बनाकर रबादा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। पार्थिव पटेल इस दौरे पर अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 19 रन ही बना पाए। वो लुंगी नजीडी की गेंद पर डी कॉक के हाथों कैच आउट हुए।15 रन पर खेल रहे पांड्या तेज़ी से रन चुराने के लिए दौड़े, लेकिन दूसरे छोर पर ख़ड़े विराट कोहली ने उन्हें मना कर दिया। पांड्या आसानी से क्रीज़ में पहुंच सकते थे, लेकिन वो एक छोटी सी गलती कर बैठे न तो उन्होंने बैट को ड्रैग किया और न ही उनकी पैर सही समय पर क्रीज़ के अंदर गया और भारत को लगा छठा झटका। विराट और अश्विन के बीच काफी अच्छी साझेदारी हो रही थी। द. अफ्रीकी कप्तान ने नई गेंद ली और उसके बाद तीसरी ही गेंद पर अश्विन (38) फिलेंडर की गेंद पर स्लिप पर खड़े फॉफ डू प्लेसिस को कैच थमा बैठे और भारत को लगा सातवां झटका। इसके बाद अगले ही ओवर में मोर्कल ने शमी (01) को स्लिप पर खड़े अमला के हाथों कैच आउट करवा दिया और भारत को लगा आठवां झटका। इशांत शर्मा 03 रन बनाकर मोर्कल की गेंद पर मार्करम को कैच दे बैठे। इसके बाद तेज़ी से रन बनाने की कोशिश में विराट कोहली 153 रन के बनाकर मोर्कल की गेंद पर डिविलियर्स को कैच दे बैठे।
पहली पारी में द. अफ्रीका ने बनाए 335 रन
इससे पहले द. अफ्रीका की पहली पारी 335 रन पर सिमट गई। पहली पारी में द. अफ्रीका के तीन बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक लगाए। सबसे ज़्यादा 94 रन ओपनर मार्करम ने बनाए तो अमला 82 रन बनाकर आउट हुए। द. अफ्रीकी कप्तान फॉफ डू प्लेसिस ने भी 63 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से सबसे ज़्यादा 4 विकेट आर. अश्विन ने लिए तो इशांत शर्मा ने भी 3 बल्लेबाज़ों का शिकार किया।