Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    India vs South Africa: विराट का रिकॉर्ड दोहरा शतक, दूसरे दिन भारत को साउथ अफ्रीका पर 565 रन की बढ़त

    By Viplove KumarEdited By:
    Updated: Fri, 11 Oct 2019 05:07 PM (IST)

    India vs South Africa Day 2 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरा दिन भारत ने 601 रन बनाकर पारी घोषित की। साउथ अफ्रीका ने 3 ...और पढ़ें

    India vs South Africa: विराट का रिकॉर्ड दोहरा शतक, दूसरे दिन भारत को साउथ अफ्रीका पर 565 रन की बढ़त

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। भारत ने ओपनर मयंक अग्रवाल की शतकीय पारी के दम पर पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए थे। दूसरे दिन भारत ने पहली पारी 601 रन बनाकर घोषित कर दी। विराट कोहली ने नाबाद 254 रन की पारी खेली जबकि रवींद्र जडेजा 91 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पहले दिन मयंक अग्रवाल ने 108 रन की पारी खेली थी। दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 565 रन की बढ़त हासिल है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

    मेहमान टीम का पहला विकेट एडेन मार्करम के रूप में पारी की शुरुआत में ही गिर गिया। मार्करम अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे जब उन्हें उमेश यादव ने LBW आउट करके मैदान से बाहर भेज दिया। वहीं भारत को दूसरी सफलता भी उमेश यादव ने ही दिलाई। उन्होंने पिछले मैच में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले डीन एल्गर को 6 रन पर क्लीन बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका की टीम को शुरुआती झटके दिए। 

    ताजा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें

    विराट कोहली का दोहरा शतक 

    भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में दोहरा शतक बनाकर इतिहास रच दिया। 295वीं गेंद पर 28 चौके की मदद से दोहरा शतक पूरा किया। कोहली भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने। पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम टेस्ट में 6 दोहरे शतक हैं। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया। 250 रन पूरा करते ही कोहली टेस्ट में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने। 

    लंच के बाद रहाणे आउट

    लंच के बाद भारत को चौथा झटका लगा। रहाणे 59 बनाकर केशव महराज के शिकार हुए। यह महराज के टेस्ट क्रिकेट में 100वां विकेट था। कोहली और रहाणे के बीच 178 रन की साझेदारी हुई। 

    विराट कोहली ने जमाया 26वां टेस्ट शतक 

    भारतीय कप्तान ने 10 महीने के बाद शतक का सूखा खत्म करते हुए टेस्ट में अपना 26वां शतक जमाया। विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 173वीं गेंद पर 16 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। 

    अजिंक्य रहाणे का 20वां टेस्ट अर्धशतक 

    टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया। रहाणे ने 141 गेंद खेलकर 8 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 

    रहाणे के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने लिया रिव्यू

    केशव महाराज ने अजिंक्य रहाणे के खिलाफ 101वें ओवर की पहली गेंद पर LBW की अपील की जिसे फील्ड अंपायर ने नकार दिया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने रिव्यू लेने का फैसला लिया लेकिन थर्ड अंपायर ने भी रहाणे को नॉट आउट करार दिया। 

    पहले दिन भारत की तरफ से एक शतक और दो अर्धशतक बने। मयंक अग्रवाल ने 195 गेंद पर 108 रन की पारी खेली। मयंक ने इस पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए। इस टेस्ट सीरीज में यह उनका लगातार दूसरा शतक है। विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली पारी में मयंक ने 215 रन बनाए थे। इसके अलावा पहले दिन चेतेश्वर पुजारा ने 112 गेंद पर 58 रन की पारी खेली जबकि कप्तान विराट कोहली नाबाद 63 रन बनाकर वापस लौटे। 

    मयंक और पुजारा की शतकीय साझेदारी 

    पहले दिन के खेल में भारत को रोहित शर्मा के रूप में महज 25 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा था। इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 138 रन जोड़े और भारत के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। इस साझेदारी में मयंक ने 72 जबकि पुजारा ने 58 रन बनाए।

    भारत का प्लेइंग इलेवन

    मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी

    साउथ अफ्रीका का प्लेइंग इलेवन

    डीन एल्गर, एडेन मार्करम, थ्युनिस डिब्रून, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), तेंबा बावुमा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलेंडर, एनरिक नॉर्तेजे और कैगिसो रबादा।