विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SA 3rd T20I Highlights: शिवम दुबे ने 2 गेंद में खत्म किया मैच, भारत ने 7 विकेट से दर्ज की जीत

Published: Sun, 14 Dec 2025 06:04 PM (IST)Updated: Sun, 14 Dec 2025 10:23 PM (IST)

India vs South Africa 3rd T20I Live Score: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ...और पढ़ें

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20I मैच।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20I मैच।

India vs South Africa 3rd T20I Live Score: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच खेला गया। भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर 2-1 से बढ़त ले ली है।

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने माक्ररम के 61 रन की पारी की बदौलत 117 रन का स्कोर बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने 18 गेंद पर 35 रन की पारी खेलकर तेज शुरुआत दी। 

गिल ने 28 गेंद पर 28 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 11 गेंद पर 12 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा 34 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। इस सीरीज में अभी दो मुकाबले बचे हुए हैं। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:-

रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन माक्ररम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खियां, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

भारत की प्लेइंग इलेवन:-

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।