IND vs AFG Live Score: बारिश के कारण रद हुआ मैच, वर्ल्ड नंबर-1 टीम के नाते टीम इंडिया सेमीफाइनल में
IND Vs AFG Cricket Live Score: बारिश के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद हो गया है। इससे पहले ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने बिना मैच खेले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एशियन गेम्स-2026 के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया का सामना आज अफगानिस्तान से था, लेकिन बारिश के कारण मैदान इतना गीला हो गया कि मैच खेलने लायक स्थिति नहीं बना सकी। ऐसे में अंपायरों ने बिना एक भी गेंद फेंके मैच को रद करने का फैसला लिया। इसी के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एशियन गेम्स-2026 के नियमों के मुताबिक, मैच रद होने की स्थिति में उच्च रैंकिंग वाली टीम अगले दौर में पहुंचती है। भारत इस समय टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज है। वहीं अफगानिस्तान 10वें नंबर पर है। ऐसे में भारत को वरीयता मिली।
