विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली बार धौनी के घर में हारी टीम इंडिया, सीरीज़ 2-2 से बराबर

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2016 12:07 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 27 Oct 2016 04:10 AM (GMT+05:30)

वनडे सीरीज़ के चौथा मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को रन से मात दे दी। इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच रांची के जेएससीए मैदान पर खेला गया। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 261 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जबाव में भारत की पूरी टीम 48.4 ओवर में 241 रन ही बना सकी और भारतीय टीम को 19 रन से हार मिली। इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड ने पांच मैचों की इस सीरीज़ को 2-2 से बराबर कर दिया है।

19 रन से हारा भारत

261 रन की चुनौती का पीछे करते हुए भारतीय टीम का आगाज़ खराब रहा। भारतीय पारी के चौथे ही ओवर में रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित कीवी तेज़ गेंदबाज़ साउदी की गेंद पर विकेटकीपर वॉटलिंग को कैच दे बैठे और भारत को लग गया पहला झटका। इसके बाद कोहली ने रहाणे के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला, लेकिन जैसे ही भारत का स्कोर 98 रन पर पहुंचा, तभी विराट कोहली ने ईश सोढ़ी की गेंद पर वॉटलिंग को कैच थमा दिया और भारत का दूसरा विकेट गिर गया। विराट कोहली 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे भी 57 रन के स्कोर पर आउट हो कर पवेलियन लौट गए। रहाणे को नीशम ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। रहाणे के विकेट के बाद नीशम ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को 11 रन पर बोल्ड कर टीम इंडिया को चौथा झटका दे दिया। धौनी के बाद मनीष पांडे भी 12 रन बनाकर साउदी की गेंद पर लाथम को कैच थमा गए और भारत को लग गया पांचवां झटका। इसकी अगली ही गेंद पर साउदी ने केदार जाधव को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारतीय टीम का छठा विकेट गिरा दिया। हार्दिक पांड्या भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए और 9 रन बनाकर सेंटनर की गेंद पर लाथम को कैच दे बैठे और इसी की साथ ही भारत की सातवां विकेट भी गिर गया। इसके बाद अमित मिश्रा 14 रन बनाकर रन आउट हो गए। मिश्रा के बाद 38 रन पर खेल रहे अक्षर पटेल को ट्रेंट बोल्ट ने बोल्ड कर भारतीय टीम को नौंवा झटका दे दिय़ा। भारत को आखिरी झटका 7 रन पर खेल रहे उमेश यादव के रूप में लगा। यादव को बोल्ट की गेंद पर रॉस टेलर ने कैच कर आउट कर दिया और भारत को मिली सीरीज़ में दूसरी हार

न्यूज़ीलैंड ने बनाए 260 रन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में पहली बार ठोस शुरुआत की। कीवी टीम ने इस वनडे सीरीज में पहली बार बिना किसी विकेट के पचास रन की शुरुआती साझेदारी पूरी की। भारत को पहली सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई। उन्होंने लाथम (39) को रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। लाथम के आउट होने के तुंरत बाद गप्टिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

कीवी टीम का दूसरा विकेट गप्टिल के रूप में गिरा, जब शतक की ओर बड़ रहे गप्टिल (72) को हार्दिक पांड्या ने धौनी के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद मिश्रा ने 41 रन पर खेल रहे कीवी कप्तान विलियमसन को धौनी के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेज दिया। एक विकेट के बाद तो मिश्रा के मुंह खून लग गया और उन्होंने नीश्म (6) को कोहली के हाथों कैच करा कर न्यूज़ीलैंड को चौथा झटका दिया। इसके बाद धवल कुलकर्णी ने वॉटलिंग को 14 रन के निजी स्कोर पर आउट कराकर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। छठे विकेट के रूप में टेलर रन आउट हुए। उन्होंने 34 रन बनाए। उमेश यादव ने डेवकिक को 11 रन के निजी स्कोर पर पांड्या के हाथों कैच आउट करवाया। सैंटनर 17 और साउदी 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह की जगह धवल कुलकर्णी को अंतिम 11 में जगह दी गई है तो न्यूजीलैंड की ओर से इश सोढ़ी डेवकिक की टीम में वापसी हुई। उनके अलावा वॉटलिंग को भी टीम में जगह दी गई। कीवी टीम ने रोंची और मैट हेनरी को बाहर रखा।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

खेल की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।