विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरी मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज अपने नाम की

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sun, 29 Oct 2017 01:07 PM (IST)Updated: Mon, 30 Oct 2017 10:26 AM (IST)

भारत ने कानपुर वनडे 6 रन से जीत लिया।

आखिरी मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज अपने नाम की
आखिरी मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज अपने नाम की

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे सीरीज़ का तीसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को भारत ने 6 रन से जीता और तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 337 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 338 रन बनाने थे लेकिन मेहमान टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 331 रन बना पाई।  

रोहित व विराट की शतकीय पारी

शिखर धवन 14 रन बनाकर टीम साउथी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में केन विलियमसन को कैच दे बैठे और भारत को लगा पहला झटका। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 15वां शतक पूरा किया। उन्होंने 138 गेंदों पर 147 रन की पारी खेली और सैंटनर की गेंद पर आउट हुए। रोहित का कैच टिम साउथी ने पकड़ा। रोहित ने विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी की। हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर सैंटनर की गेंद पर साउथी के हाथों लपके गए। विराट कोहली ने 106 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का 32वां शतक लगाया। विराट का विकेट टिम साउथी ने लिया। उनका कैच विलियमसन ने लपका। धौनी 25 रन बनाकर मिलने की गेंद पर कैच आउट हुए। उनका कैच मुनरो ने लपका। केदार जाधव 18 रन बनाकर कैच आउट हुए। दिनेश कार्तिक 4 रन बनाकर नाबाद रहे। 

न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउथी, एडम मिलने और सैंटनर ने दो-दो विकेट लिए। 

बुमराह की कमाल की गेंदबाजी 

दूसरी पारी में भारतीय टीम को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। उन्होंने ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को 10 रन पर कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाया। वनडे क्रिकेट में ये बुमराह का 50वां विकेट था। ओपनर बल्लेबाज मुनरो ने 62 गेंदों पर 75 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्हें चहल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने अच्छी पारी खेली और 64 रन बनाए। उनकी पारी का अंत चहल ने किया। विलियमसन का कैच धौनी ने पकड़ा। टेलर 39 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए। टेलर का कैच जाधव ने पकड़ा। निकोलस को भुवी ने 37 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। लाथम 65 रन बनाकर रन आउट हो गए। साउथी चार और ग्रैंडहोम आठ रन बनाकर नाबाद रहे। 

भारत की तरफ से बुमराह ने तीन, चहल ने दो और भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिए। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।