विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यूजीलैंड है कि मानता नहीं! पहले 46 रन पर भारत को समेटा फिर बल्लेबाजों ने किया भारतीय गेंदबाजों को शर्मसार

Published: Thu, 17 Oct 2024 06:58 PM (IST)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने मेजबान देश पर दबदबा बना लिया है। दूसरे ...और पढ़ें

पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का दबदबा।
पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का दबदबा।

HighLights

  1. भारत में पहली पारी में बनाए 46 रन
  2. मैट हेनरी ने लिए पांच विकेट
  3. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 180 रन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन मेहमान टीम के नाम रहा। पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद आखिरकार दूसरे दिन टॉस हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित का यह फैसला भले ही भारत के पक्ष में नहीं रहा पर इतिहास कायम हो गया।

भारतीय टीम पहली पारी में मजह 46 रन पर सिमट गई। पूरी टीम 31.2 ओवर ही खेल सकी। यशस्वी जायसवाल ने 13 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने महज दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली और सरफराज खान अपना खाता तक नहीं खोल पाए। ऋषभ पंत ने 20 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के मजह तीन गेंदबाजों ने गेंदबाजी की।

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान डीआरएस लेते रोहित, फोटो- BCCI

मैट हेनरी ने लिए पांच विकेट

भारतीय टीम के पांच बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन शामिल रहे। इनके अलावा कुलदीप यादव 2 रन जसप्रीत बुमराह 1 रन ही बना सके। मोहम्मद सिराज 4 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने 13.2 ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं, विलियम ओरूक ने 12 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि टिम साउदी को एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड की ठोस शुरुआत

इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने ठोस शुरुआत की। टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे के बीच पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हु्ई। टॉम लैथम को स्लिप में एक जीवनदान भी मिला था, लेकिन वह इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और 15 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। विल यांग और कॉनवे के बीच दूसरे विकेट लिए 75 रन की साझेदारी हुई। विल यांग को 33 के स्कोर पर जडेजा का शिकार बने।

शतक से चूके डेवोन कॉनवे

एक छोर पर सेट बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने धैर्य के साथ खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह शतक से 9 रन ही दूर थे कि अश्विन ने क्लीन बोल्ड कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद न्यूजीलैंड ने कोई भी विकेट नहीं खोया। दूसरे दिन खेल खराब रौशनी के चलते जल्दी खत्म हो गया। रचिन रविंद्र ( 22) और डेरिल मिचेल (12) नाबाद लौटे। आज का दिन भारत भूल जाना चाहेगा और अब देखना होगा कि अगले दिन यानि कल भारतीय टीम कैसी तैयारी के साथ उतरती है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 46 रन पर ऑलआउट, 5 बैटर्स नहीं खोल पाए खाता, भारत के नाम दर्ज हुआ एशिया का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

यह भी पढे़ं- IND vs NZ 1st Test : 55 साल बाद शर्मनाक रिकॉर्ड! चिन्नास्वामी में बैटिंग चुनना टीम इंडिया को ले डूबा! 5 बैटर्स 'जीरो' पर OUT