विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND W vs SA W: पहले टी20 में भारतीय टीम को मिली हार, साउथ अफ्रीका ने 12 रन से रौंदा

Published: Fri, 05 Jul 2024 10:47 PM (IST)

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहले टी20 मुकाबले में 12 रन से हराया। भाारत की ...और पढ़ें

भारतीय टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। इमेज- बीसीसीआई
भारतीय टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. तजमिन ब्रिट्स ने 56 गेंदों पर ठोके 81 रन
  2. जेमिमा रोड्रिग्स 30 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहीं
  3. सीरीज का दूसरा टी20 7 जुलाई को खेला जाएगा

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहले टी20 मुकाबले में 12 रन से हराया। चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेल गए मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मेहमान साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 जुलाई को खेला जाएगा।

ब्रिट्स ने 56 गेंदों पर 81 रन बनाए

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्‍लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट और तजमिन ब्रिट्स ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। राधा यादव ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्‍होंने लौरा वोल्वार्ड्ट को बोल्‍ड किया। लौरा वोल्वार्ड्ट ने 22 गेंदों पर 33 रन बनाए।

ब्रिट्स और मारिजैन कप्प ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। राधा यादव ने 17वें ओवर में कप्‍प को अपना शिकार बनाया। कप्‍प ने 33 गेदों पर 57 रन बनाए। क्लो ट्रायॉन ने 8 गेंदों पर 12 रन और ब्रिट्स ने 56 गेंदों पर 81 रन बनाए। नादिन डी क्लार्क 1 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर और राधा यादव ने 2-2 विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM Live Streaming: टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद अब जिम्‍बाब्‍वे से टकराएगी भारतीय टीम, जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

भारतीय टीम की शानदार शुरुआत

190 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्‍छी रही। ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में अयाबोंगा खाका ने शेफाली को अपना शिकार बनाया। शेफाली ने 14 गेंदों पर 18 रन बनाए। 10वें ओवर में मंधाना कैच आउट हुईं। वह अर्धशतक से चूक गईं। मंधाना ने 30 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली।

जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाया अर्धशतक

87 के स्‍कोर पर ही भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिरा। दयालन हेमलता कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। उन्‍होंने 17 गेंदों का सामना किया और वह 14 रन ही बना सकीं। इसके बाद कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 90 रन जोड़े। हालांकि, कप्‍तान अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं और आखिरी गेंद पर आउट हुईं। हरमन ने 39 गेंदों पर 35 रन बनए। साथ ही जेमिमा रोड्रिग्स 30 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहीं। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 7 चौके और 1 छक्‍का लगाया।

ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली के संन्‍यास के बाद अब सुरेश रैना ने BCCI से कर दी खास मांग, इसे भी रिटायर करने को कहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।