IND W vs ZIM W 3rd T20I Highlights: भारतीय टीम ने जिंबाब्वे को बुरी तरह रौंदा, सीरीज पर जमाया कब्जा
India vs Zimbabwe 3rd T20I: भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रायपुर में ...और पढ़ें

इंडिया विमंस वर्सेस जिंबाब्वे विमंस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Zimbabwe Women Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिंबाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच रायपुर में खेला गया। टीम इंडिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर (91*) और शेफाली वर्मा (69) के अर्धशतक के दम पर 216 रन बनाए थे। इसके जवाब में जिंबाब्वे की टीम सात विकेट के नुकसान पर 124 रन बना सकी और उन्हें 92 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है।
