Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs SL Match ODI: भारत ने 67 रन से श्रीलंका को हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

Ind vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की सीरीज का पहला मैच भारत ने 67 रन के अंतर से जीत लिया है। भारत ने श्रीलंका के सामने 374 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था, लेकिन टीम केवल 306 रन ही बना पाई।

By Sameer ThakurTue, 10 Jan 2023 09:44 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क Ind vs Sl 1st ODI: भारत ने गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए, 3 मैच की वनडे सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 67 रन से हरा दिया।

श्रीलंका के सामने जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 306 रन ही बना पाई। श्रीलंका की तरफ से कप्तान शनाका ने शतकीय पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज उमरान मलिक रहे, जिन्होंने 3 खिलाड़ियों को आउट किया।

इससे पहले भारत ने विराट कोहली के 113, रोहित शर्मा के 83 और शुभमन गिल के 70 रन की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 373 रन बनाए थे। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैच सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मैच 12 जनवरी को कोलकाता के ईडेड गार्ड्न्स स्टेडियम में होगा।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।

यह भी पढ़ें- Team India Playing XI Prediction: इन खिलाड़ियों के दम पर टीम इंडिया वनडे में देगी श्रीलंका को चुनौती

10 Jan 20239:25:27 PM
भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराकर जीता पहला वनडे

 भारत ने पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 67 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य था, लेकिन शनाका की शतकीय पारी के बावजूद टीम 8 विकेट खोकर 306 रन ही बना पाई।

10 Jan 20239:15:46 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: 48 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 288/8 रहा

48 वें में अक्षर पटेल ने 7 रन दिए। इस ओवर में कप्तान दसुन शनाका ने छक्का जड़ा। 49 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 288 रनों का रहा।

10 Jan 20239:08:15 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: किफायती ओवर लेकर आए अक्षर पटेल

47वें में अक्षर पटेल ने 3 रन दिए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन बने।

10 Jan 20239:05:37 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: मोहम्मद शमी के ओवर में बने 7 रन

46वें में मोहम्मद शमी गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में 7 रन बने। दसुन शनाका ने ओवर की पांचवी गेंद पर चौका लगाया।

10 Jan 20239:01:00 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: 45 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 262/8

45वें ओवर में अक्षर पटेल ने 5 रन दिए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने दसुन शनाका का एक आसान-सा कैच ड्रॉप किया।

10 Jan 20238:56:18 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: उमरान मलिक ने दिए 12 रन

 भारत की ओर से 44वां ओवर उमरान मलिक लेकर आए। इस ओवर में उमरान मलिक ने 12 रन दिए।

10 Jan 20238:52:15 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: दसुन शनाका ने जड़ा अर्धशतक

42वें ओवर में श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए फिफ्टी पूरा किया। ये अर्धशतक उनके एकदिवसीय का चौथा फिफ्टी रहा। 42वें में अक्षर पटेल ने 5 रन दिए। इस दौरान श्रीलंका का स्कोर 245 /8 रहा।

10 Jan 20238:48:26 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: महंगे साबित हुए उमरान मलिक

भारत की तरफ से 41वें ओवर में उमरान मलिक गेंदबाजी करने आए। यह ओवर उमरान के लिए महंगा साबित हुआ। ओवर की पहली, दूसरी और चौथी गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 13 रन बने

10 Jan 20238:45:52 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: अक्षर पटेल के ओवर में बने 7 रन

 टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल पहले वनडे मैच में शानदार लय में नजर नहीं आए। इस मैच में अब तक अक्षर ने कोई विकेट नहीं चटकाया। 40वें ओवर में अक्षर ने 7 रन दिए।

10 Jan 20238:42:15 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: हार्दिक के ओवर में आए 3 रन

39वें ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में 3 रन बने। इसके साथ ही श्रीलंका का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 220 रहा।

10 Jan 20238:36:57 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: 38 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 217/8

38वां ओवर मोहम्मद सिराज डालने आए। इस ओवर में कप्तान दसुन शनाका ने ओवर की तीसरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ा। वहीं सिराज के इस ओवर में कुल 10 रन बने।

10 Jan 20238:31:51 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: हार्दिक ने भारत को दिलाई 8वीं सफलता

 टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 38 ओवर के खेल खत्म होने तक श्रीलंका का 8वां विकेट चटकाया। उन्होंने चामिका करुणारत्ने को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। इस ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 207 रहा।

10 Jan 20238:25:15 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: श्रीलंका टीम ने पार किया 200 रनों का स्कोर

मोहम्मद सिराज को 36 ओवर के लिए रोहित शर्मा ने वापस भुलाया। इस ओवर में श्रीलंका टीम ने 200 रन पूरे कर लिए है। सिराज के इस ओवर में कुल 5 रन आए।

10 Jan 20238:18:26 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: उमरान मलिक के ओवर में बना 1 रन

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 34वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिया। हालांकि इसओवर में एक वाइड गेंद रही। 34 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 7 विकेट पर 195 रहा।

10 Jan 20238:11:42 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: युजवेंद्र चहल के ओवर में बने 6 रन

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 33वां ओवर फेंकने आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने चौका लगाया। इसके साथ ही ओवर के खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 194/7 रहा।

10 Jan 20238:08:13 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: उमरान मलिक ने भारत को दिलाई 7वीं सफलता

32वें ओवर डालने आए उमरान मलिक ने डुनिथ वेललेज को आउट किया। डुनिथ अपने डेब्यू मैच में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। इस ओवर में उमरान ने 10 रन दिए।

10 Jan 20238:05:26 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: युजवेंद्र चहल ने हसरंगा को बनाया शिकार

31वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने वानिंदु हसरंगा को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। इस ओवर में चहल ने 17 रन दिए।

10 Jan 20237:57:03 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: उमरान मलिक ने भारत को दिलाई पांचवी सफलता

उमरान मलिक ने भारत को पांचवी सफलता दिलाई है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। निसांका 80 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 11 चौके शामिल रहे।

10 Jan 20237:47:56 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: अच्छी लय में नजर आए युजवेंद्र चहल

 टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 29वें ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को सिर्फ 1 रन बनाने का मौका दिया। इससे पहले ओवर्स में चहल महंगे जरूर साबित हुए है, लेकिन इस ओवर में वह अच्छी लय में नजर आए।

10 Jan 20237:46:21 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: हार्दिक के ओवर में बने 7 रन

हार्दिक पांड्या ने 28वें ओवर में 7 रन दिए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर पथुम निसांका ने चौका जड़ा। इस ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 158/4 का रहा।

10 Jan 20237:40:57 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: 27 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 151/4

27वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने 3 रन दिए। इस ओवर में श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने 2 रन बनाए।

10 Jan 20237:37:50 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: हार्दिक के ओवर में आए 7 रन

26 ओवर में हार्दिक पांड्या ने 7 रन दिए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर निसंका ने चौका जड़ा। इस ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 148/4 रहा।

10 Jan 20237:30:48 PM
मोहम्मद शमी ने भारत को दिलाई चौथी सफलता

 24 ओवर मोहम्मद शमी डालने आए। उन्होंने इस ओवर में पथुम सनांका और धनजंया की जोड़ी को तोड़ा और धनजंया को 47 रनों पर पवेलियन भेजा। इसके बाद दसुन शनाका बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए।

10 Jan 20237:20:57 PM
निसांका और धनंजया ने पूरी की 50 रनों की साझेदारी

21वें ओवर में अक्षर पटेल भारत की तरफ से गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में धनंजय डी सिल्वा और पथुम ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की।

10 Jan 20237:19:13 PM
पथुम निसांका ने 57 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

श्रीलंका टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 57 गेंदों पर अपना फिफ्टी जड़ा। ये अर्धशतक उनका अपने घर से बाहर पहला अर्धशतक रहा।

10 Jan 20237:17:35 PM
महंगा ओवर लेकर आए अक्षर पटेल, दिए 12 रन

20 ओवर तक श्रीलंका का स्कोर 98/ 3 रहा। इस ओवर में अक्षर पटेल महंगे साबित हुए। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 3 चौके जड़े और 12 रन बनाए

10 Jan 20237:16:11 PM
19वें ओवर में चहल ने दिए 10 रन

युजवेंद्र चहल के इस ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दो चौके जड़े और दो सिंगल रन लिए। इस प्रकार चहल के ओवर में कुल 10 रन बने।

10 Jan 20237:11:36 PM
अक्षर पटेल का किफायती ओवर

 18 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 76/3 रहा। इस ओवर में अक्षर पटेल ने सिर्फ 1 रन दिया।

10 Jan 20237:04:29 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: युजवेंद्र चहल के ओवर में बने 1 रन

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 16वें ओवर में 1 रन बने।

10 Jan 20236:56:45 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: 16 ओवर खत्म तक श्रीलंका का स्कोर 74/3

15वां ओवर लेकर आए उमरान मलिक ने 9 रन दिए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा ने चौका लगाया।

10 Jan 20236:53:08 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: चहल ने 14वें ओवर में दिए महज 1 रन

युजवेंद्र चहल टीम इंडिया की तरफ से 14वां ओवर डालने आए। उनके इस ओवर में सिर्फ 1 रन ही बन पाए।

10 Jan 20236:49:48 PM
IND vs SL 1st ODI Live Score: उमरान मलिक ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता

 टीम इंडिया की तरफ से 13वां ओवर उमरान मलिक करने आए। उनके इस ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका ने लॉन्ग ऑफ ब्राउंडी की तरफ चौका लगाया। इस ओवर में उमरान ने चरिथ असंलाका को केएल राहुल द्वारा आउट कराया।

10 Jan 20236:44:19 PM
युजवेंद्र चहल के स्पेल की शुरुआत रही अच्छी

12वां डालने आए युजवेंद्र चहल ने 3 रन दिए। इस ओवर में युजी ने बल्लेबाजों को सिर्फ सिंगल रन लेने दिया।

10 Jan 20236:40:22 PM
IND vs SL 1st ODI live Score: उमरान मलिक के ओवर में बने 3 रन

 11वां ओवर डालने आए टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 3 रन दिए। इस ओवर तक श्रीलंका का स्कोर 53/2 रहा।

10 Jan 20236:36:36 PM
11 ओवर के खेल तक श्रीलंका का स्कोर 50/2

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के 10वें ओवर में 9 रन बने। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 50 रहा।

10 Jan 20236:36:35 PM
11 ओवर के खेल तक श्रीलंका का स्कोर 50/2

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के 10वें ओवर में 9 रन बने। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 50 रहा।

10 Jan 20236:32:27 PM
Ind vs SL match odi live score: मोहम्मद सिराज के ओवर में बने 5 रन

9वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को अपनी गेंद में फंसाया, और एलबीडब्ल्यू करार दिया, लेकिन रिव्यू लेने के बाद निसांका आउट नहीं हुए। इस ओवर में सिराज ने 5 रन दिए।

10 Jan 20236:21:22 PM
हार्दिक पांड्या के ओवर में बना सिर्फ 1 रन

हार्दिक पांड्या के ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाज सिर्फ 1 रन ही बना पाए।

10 Jan 20236:16:53 PM
7वें ओवर में मोहम्मद शमी ने दिए 3 रन

 टीम इंडिया की तरफ से 7वां ओवर फेंकने आए मोहम्मद शमी ने 3 रन दिए। सात ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 27/2 का रहा।

10 Jan 20236:12:34 PM
मोहम्मद सिराज ने कुसल मेंडिस को किया आउट

 छठे ओवर में गेंदबाजी करने आए मोहम्मद सिराज ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया। इस ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 25/2 है।

10 Jan 20236:11:07 PM
मोहम्मद शमी ने पांचवे ओवर में दिए 4 रन

मोहम्मद शमी ने पांचवे ओवर में 4 रन दिए। 

10 Jan 20236:02:57 PM
मोहम्मद सिराज ने भारत को दिलाई पहली सफलता

चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज अपना दूसरा ओवर डालने आए। उन्होंने इस ओवर में श्रीलंका का पहला झटका दिया। अविष्का फर्नांडो महज 5 रन बनाकर हुए आउट। हार्दिक पांड्या ने उनका कैच लपका।

10 Jan 20235:57:43 PM
तीसरे ओवर में आए 15 रन

तीसरा ओवर भारतीय टीम की तरफ मोहम्मद शमी ने फेंका, जिन्होंने ओवर की दूसरी गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर निसांका ने मौके का फायदा उठाते हुए शानदार चौका जड़ा। शमी ने ओवर में कुल 15 रन दिए।

10 Jan 20235:52:55 PM
मोहम्मद सिराज के ओवर में आए 4 रन

दूसरा ओवर भारतीय टीम की तरफ से मोहम्मद सिराज डालने आए। उन्होंने इस ओवर में कुल 4 रन दिए। अविष्का ने सिराज के ओवर में अपना खाता खोला।

10 Jan 20235:48:41 PM
मोहम्मद शमी के पहले ओवर में आए 8 रन

374 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की तरफ से पारी की शुरुआत पथुम निसांका ने मोहम्मद शमी की दूसरी गेंद पर शानदार चौका लगाया। इस ओवर में शमी ने 8 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर निसांका ने एक और चौका जड़ा।

10 Jan 20235:45:43 PM
श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

374 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की तरफ से पारी की शुरुआत पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने की है।

10 Jan 20235:13:42 PM
Ind vs SL match odi live score: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 373 रन बनाए

 भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक 113 रन की पारी खेली। 

10 Jan 20235:08:31 PM
49 ओवर बाद भारत का स्कोर 367/7

 भारत ने 49 ओवर के बाद 367 रन बना लिए हैं। 

10 Jan 20235:05:20 PM
श्रीलंका के खिलाफ कोहली का यह 9वां शतक है

 विराट कोहली का श्रीलंका के खिलाफ यह 9वां शतक है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 9 शतक लगा चुके हैं।

10 Jan 20235:01:58 PM
भारत ने गंवाया छठा विकेट, अक्षर हुए आउट

 भारत ने 362 के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया। अक्षर पटेल 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें करुणारत्ने ने अविष्का के हाथों कैच करवाया।

10 Jan 20234:55:53 PM
विराट कोहली ने जड़ा वनडे करियर का 45वां शतक

 विराट कोहली ने नए साल का पहला शतक लगा दिया है। उन्होंने 80 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से यह शतक पूरा किया। अब उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 73 शतक हो गए हैं।

𝐂𝐄𝐍𝐓𝐔𝐑𝐘 𝐍𝐎.𝟕𝟑 𝐟𝐨𝐫 𝐕𝐈𝐑𝐀𝐓 𝐊𝐎𝐇𝐋𝐈 🫡🫡

A brilliant hundred from @imVkohli as he brings up his 45th ODI ton.

Live - https://t.co/262rcUdafb #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/n1Kc9BCBwO

— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
10 Jan 20234:52:28 PM
Ind vs SL match odi live score: 46वें ओवर में बने 7 रन

 भारत ने 46 ओवर के बाद 342 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।

10 Jan 20234:41:24 PM
Ind vs SL match odi live score: 44 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 329/4

भारत एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है। 44 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए हैं। विराट कोहली शतक बनाने के करीब हैं।

10 Jan 20234:26:03 PM
भारत ने 41वें ओवर में पूरे किए 300 रन

 भारत ने 41वें ओवर में 300 रन पूरे कर लिए हैं। इस ओवर में टीम इंडिया ने केएल राहुल का विकेट भी गंवा दिया। वह 39 रन बनाकर आउट हुए।

10 Jan 20234:20:42 PM
40 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 294/3

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है। 40 ओवर के बाद टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 294 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।

10 Jan 20234:17:37 PM
Ind vs SL match odi live score: 39वां ओवर भारत के नाम

 39वें ओवर में राहुल और कोहली ने 11 रन बनाए। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 287/3

10 Jan 20234:09:45 PM
37वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली को मिला जीवनदान

 अर्धशतकीय पारी खेल चुके विराट कोहली को 37वें ओवर की पहली गेंद पर जीवनदान मिला। कुसन रजिथा की गेंद पर कुसल मेंडिस ने उनका कैच छोड़ दिया।

10 Jan 20234:07:09 PM
विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक

 विराट कोहली ने अपने करियर का 65वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 47 गेंद पर यह अर्धशतक पूरा किया। 

A brilliant knock so far from Virat Kohli ✨#INDvSL | 📝: https://t.co/E7dL6sXpxQ pic.twitter.com/1KCxuzw3lm

— ICC (@ICC) January 10, 2023
10 Jan 20234:02:10 PM
Ind vs SL match odi live score: वेलालेज ने डाला 35वां ओवर

 भारत ने स्पिन गेंदबाज वेलालेज के इस ओवर में 11 रन बनाए। 35 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 243/3

10 Jan 20233:57:04 PM
Ind vs SL match odi live score: 33 ओवर बाद भारत का स्कोर IND 227/3

 33वां ओवर श्रीलंका के लिए किफायती रहा। इस ओवर में केवल 3 रन बने। 33 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं।

10 Jan 20233:50:04 PM
Ind vs SL match odi live score: 32वें ओवर में बने 7 रन

 32वें ओवर में 7 रन बने। इसके साथ ही 32 ओवर बाद भारत का स्कोर 224/3

10 Jan 20233:42:26 PM
भारत को तीसरा झटका 213 रन के स्कोर पर लगा

 भारत ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। 213 रन के स्कोर पर श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें धनंजया डी सिल्वा ने अविष्का के हाथों कैच करवाया।

10 Jan 20233:38:59 PM
Ind vs SL match odi live score: हसरंगा ने डाला 29वां ओवर

 29वां ओवर स्पिन गेंदबाद हसरंगा ने डाले। इस ओवर में एक छक्का समेत कुल 9 रन बने। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 213/2

10 Jan 20233:34:50 PM
Ind vs SL match odi live score: 27 ओवर बाद भारत के 200 रन पूरे

 दो विकेट गंवाने के बावजूद भारतीय टीम ने अपने रन बनाने की गति को कम होने नहीं दिया है। यही कारण है कि टीम इंडिया ने 27 ओवर में 200 रन का आंकड़ा छू लिया है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। 

10 Jan 20233:29:57 PM
India vs SL match live score: मदुशंका के ओवर में आए 8 रन

 26वां ओवर भारत के नाम रहा। मदुशंका के इस ओवर में 1 बाउंड्री सहित कुल 8 रन बने। 26 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 193/2

10 Jan 20233:24:24 PM
Ind vs SL live score update: 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 185/2

 भारत ने 25 ओवर की बल्लेबाजी में 2 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 70 तो रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की थी।

10 Jan 20233:17:50 PM
रोहित शर्मा शतक से चूके

 भारत को दूसरा झटका लगा है। रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मदुशंका ने बोल्ड किया। 

Captain @ImRo45 departs after a fine knock of 83 off 67 deliveries.

Live - https://t.co/MB6gfx9iRy #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/TsA1eBGJiO

— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
10 Jan 20233:12:21 PM
India vs SL match live score: 22 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 162/1

 22वां ओवर कप्तान शनाका ने डाला। उन्होंने इस ओवर में 10 रन दिए। 22 ओवर बाद भारत का स्कोर 162/1

10 Jan 20233:02:42 PM
भारत ने खोया पहला विकेट, गिल हुए आउट

 भारत ने शुभमन गिल के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया है। गिल 70 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। उन्हें कप्तान शनाका ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस प्रकार रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की।

10 Jan 20232:58:04 PM
वेलालेज के ओवर में बने 19 रन

 19वां ओवर भारत की लिहाज से शानदार रहा। इस ओवर में 3 चौके और 1 छक्के सहित कुल 19 रन बने। 19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना नुकसान के 137 रन पर पहुंच गया है।

10 Jan 20232:51:38 PM
रोहित के बाद अब शुभमन गिल का भी अर्धशतक पूरा

 शुभमन गिल ने 51 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए हैं। यह उनके वनडे करियर का 5वां अर्धशतक है।

Shubman Gill joins the party with a well made FIFTY off 51 deliveries.

Live - https://t.co/262rcUdafb #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/BqzDJ1Rwlr

— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
10 Jan 20232:41:13 PM
India vs SL match live score: 16 ओवर बाद भारत का स्कोर 108/0

 16वें ओवर में करुणारत्ने ने 6 रन दिए। भारत ने 16 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 108 रन बना लिए हैं।

10 Jan 20232:36:59 PM
भारत की शानदार शुरुआत, गिल और रोहित के बीच 100 रन की साझेदारी

 पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 15वें ओवर मे 100 रन पूरे कर लिए हैं। 15 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 102/0

10 Jan 20232:33:02 PM
ind vs sl odi scorecard: 14वें ओवर में बने 8 रन

 14वां ओवर करुणारत्ने ने डाला, जिसमें उन्होंने 8 रन दिए। 14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 95/0

10 Jan 20232:29:08 PM
रोहित शर्मा ने पूरा किया अर्धशतक

 रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके वनडे करियर का 47वां अर्धशतक है। उन्होंने इस पारी में 7 चौके और 2 छ्क्के लगाए। 13 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 87/0

Captain @ImRo45 brings up his 47th ODI FIFTY!

A look at one of his MAXIMUMS in the innings so far.

Live - https://t.co/MB6gfx9iRy #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/KdjsFEZdxr

— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
10 Jan 20232:20:58 PM
11वां ओवर नाटकीय भरा रहा

 11वां ओवर नाटकीय भरा रहा। हसरंगा ने रोहित के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन गेंद विकेट से थोड़ी ऊपर थी, जिस कारण उन्हें नॉट आउट दिया गया। 11 ओवर बाद टीम का स्कोर 78/0

10 Jan 20232:16:06 PM
पहले पावरप्ले के बाद टीम इंडिया का स्कोर 75/0

 टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की है। रोहित शर्मा अर्धशतक के करीब हैं। पहले पावरप्ले के बाद टीम इंडिया का स्कोर 75/0 

10 Jan 20232:11:23 PM
9वें ओवर से श्रीलंका की तरफ से स्पिन अटैक

 9वें ओवर में दासुन शनाका ने अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हसरंगा से गेंदबाजी कराई। इस ओवर में केवल 6 रन बने। 9 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 69/0

10 Jan 20232:08:30 PM
Ind vs SL match odi live score: 8वें ओवर में बने 4 रन

 8वां ओवर श्रीलंका की तरफ से मदुशंका ने डाले जिसमें उन्होंने केवल 4 रन खर्च किए। 8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 63/0

10 Jan 20232:03:48 PM
7वें ओवर में भारत के 50 रन पूरे

 भारत ने विस्फोटक शुरुआत की है। रोहित और शुभमन गिल ने 7वें ओवर में ही 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। 7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 59/0

10 Jan 20231:59:33 PM
श्रीलंका के लिए अच्छा रहा छठा ओवर

पारी का छठा ओवर श्रीलंका के लिए अच्छा रहा। मदुशंका ने इस ओवर में केवल 3 रन बने। 6 ओवर बाद भारत का स्कोर 42/0

10 Jan 20231:52:07 PM
चौथे ओवर में बने 13 रन

 भारत ने चौथे ओवर में 3 बाउंड्री सहित 13 रन बनाए। 4 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 35/0

10 Jan 20231:45:27 PM
तीसरे ओवर में 2 बाउंड्री सहित बने 10 रन

 भारत ने सधी हुई शुरुआत की है। 3 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 22 रन बना लिए हैं।

10 Jan 20231:41:13 PM
डेब्यूटेंट मदुशंका के ओवर में बने 8 रन

 दूसरा ओवर श्रीलंकी की तरफ से डेब्यू कर रहे दिलशान मदुशंका ने डाले। इस ओवर में एक बाउंड्री सहित कुल 8 रन बने। भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 12/0

10 Jan 20231:35:47 PM
कसुन रजिथा के पहले ओवर में आए 4 रन

 श्रीलंकी की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत कसुन रजिथा ने की। इस ओवर में उन्होंने 4 रन दिए। ओवर की 5वीं गेंद पर रोहित शर्मा ने बाउंड्री के साथ अपना खाता खोला।

10 Jan 20231:31:10 PM
भारत की बल्लेबाजी शुरू

 टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने की है।

10 Jan 20231:28:19 PM
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

 श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।

10 Jan 20231:15:05 PM
प्लेइंग इलेवन में सूर्या और ईशान को जगह नहीं

 भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इसमें सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को जगह नहीं मिली है। 

भारत का प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

10 Jan 20231:09:19 PM
टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करेगी श्रीलंका की टीम

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। 

10 Jan 20231:07:34 PM
टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना चाहेगी

 बारसापार क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां ओस का प्रभाव रहेगा इसलिए टीम टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करना का फैसला करेगी। 

10 Jan 202312:59:49 PM
बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले ईशान प्लेइंग इलेवन में नहीं

 रोहित शर्मा प्रेस कान्फ्रेंस में साफ कर दिया है कि ईशान किशन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि शुभमन गिल को और मौका देने के मूड में हैं रोहित शर्मा।

10 Jan 202312:53:01 PM
अब तक खेले गए सीरीज में भारत का पलड़ा भारी

 अब तक खेले गए वनडे सीरीज में भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 19 वनडे सीरीज खेले गए हैं, जिसमें से 14 में भारत को और 3 में श्रीलंका को जीत मिली है। 2 सीरीज ड्रॉ रहा है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us