IND vs SL Highlights: ईशान किशन की फिफ्टी से भारत ने श्रीलंका को रौंदा, पाकिस्तान से होगा फाइनल मैच
India vs Sri Lanka Semi-Final Highlights: 20वें एशियन गेम्‍स में क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है।

एशियन गेम्स 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Sri Lanka, 2nd Semi-Final Highlights: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया। यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया।
श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। ईशान किशन 80 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में श्रीलंका टीम 45 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। 3 अक्टूबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
