विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL: केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी के दम पर जीता भारत, सीरीज में ली अजेय बढ़त

By Sameer ThakurEdited By: Sameer Thakur
Published: Thu, 12 Jan 2023 09:03 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2023 03:49 AM (IST)

IND vs SL भारत ने कोलकाता वनडे 4 विकेट से जीत लिया है। लो स्कोर वाले इस मैच में भारत ...और पढ़ें

IND vs SL: भारत ने जीता कोलकाता वनडे (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
IND vs SL: भारत ने जीता कोलकाता वनडे (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया है। भारत के सामने जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य था, जो उसने 43.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से केएल राहुल ने 64 रन की नाबाद पारी खेली। राहुल के अलावा हार्दिक पांड्या ने 36 रन की पारी खेली। 

दोनों ने 5वें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक वक्त भारतीय टीम 86 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमारा और करुणारत्ने ने 2-2 विकेट हासिल किए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई और केवल 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से डेब्यूटेंट नुवानिडु फर्नांडो ने 50, जबकि कुसल मेंडिस ने 34 रन की पारी खेली।

एक वक्त श्रीलंका 177 रन के स्कोर पर अपने 8 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन आखिर में दुनिथ वेलालेग ने 32 रन की पारी खेल कर श्रीलंका के स्कोर को 215 तक पहुंचा दिया।

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा उमरान मलिक ने 2 और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। 3 मैच की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने वाली टीम इंडिया उस मैच में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: केएल राहुल के 'गुरुमंत्र' से चमके मोहम्‍मद सिराज, श्रीलंकाई बल्‍लेबाजों के लिए बने खौफ का दूसरा नाम