विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: देवदत्‍त पडिक्‍कल ने ठोका शतक, भारत के नाम रहा पहला दिन

Published: Sat, 15 Aug 2026 08:38 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2026 06:45 PM (IST)

IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की आजादी के मौके पर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया एक नई शुरुआत कर चुकी है। ये टीम एक ऐसी टेस्ट सीरीज में उतरी है जो उसका भविष्य तय करेगी। टीम इंडिया गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रही है। इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दम पर भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की अपनी उम्मीदों को हवा देगा। देखना होगा कि कहीं श्रीलंका अपने घर में खेलते हुए भारत के अरमानों पर पानी न फेर दे।

घर में श्रीलंका को हराना आसान नहीं होगा। टीम इंडिया ज्यादा अनुभवी नहीं है। आखिरी बार जब टीम इंडिया यहां टेस्ट सीरीज खेलने आई थी उस टीम के सिर्फ दो ही सदस्य केएल राहुल और रवींद्र जडेजा इस टीम का हिस्सा हैं।