IND vs SA 3rd T20: तीसरा मैच गंवाकर भी भारत ने जीती टी20 सीरीज, प्रोटियाज को 2-1 से हराया
IND vs SA 3rd T20: भारतीय टीम जीत के लिए मिले 228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई और उसे 49 रन से हार मिली। हालांकि इस हार के बाद भी टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की।
IND vs SA 3rd T20: IND 178/9 (18.3), RSA 227/3 (20): टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इसके बाद पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने रिली रोसो के नाबाद शतक और डिकाक की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 3 विकेट पर 227 रन का स्कोर खड़ा किया साथ ही भारतीय टीम को जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई और उसे 49 रन से हार मिली। हालांकि इस हार के बाद भी टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की।
भारत की पारी, रोहित शर्मा डक पर हुए आउट
भारत के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले कैगिसो रबाडा की गेंद पर प्ले-डाउन बोल्ड हो गए। दूसरे ओवर में वेन पार्नेल ने श्रेयस अय्यर को एलबीडब्लू आउट कर दिया। श्रेयस अय्यर चार गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए। रिषभ पंत एक छोटी मगर ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद 14 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए।
रिषभ पंत के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक ने मोर्चा संभाला और लगातार कई बड़े शॅाट लगा रहे थे। हालांकि केशव महाराज की गेंद पर कार्तिक बोल्ड हो गए। कार्तिक ने 21 गेंदों पर 46 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव भी 8 रन बनाकर कैच आउट हुए। हर्षल पटेल 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर डेविड मिलर के हाथों कैच आउट हुए।
इसके बाद अक्षर पटेल 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट। 13वें ओवर में रवि अश्विन भी केशव महाराज की गेंद पर कैच आउट हुए और रबाडा ने उनका कैच लिया। वहीं आर अश्विन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दीपक चाहर ने 17 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली जबकि मो. सिराज 5 रन बनाकर आउट हो गए। उमेश यादव ने भी 17 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए। विरोधी टीम की तरफ से प्रिटोरियस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका की पारी, रिली रोसो ने जड़ा शतक
पहली पारी की चौथी ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव की गेंद पर साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा 1 रन बनाकर कैच आउट हुए और कप्तान रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया। वहीं इस मैच में क्विंटन डीकाक ने अपना 2000 टी20 रन पूरा कर लिया साथ ही उन्होंने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 13वें ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डीकाक रन आउट हुए। उन्होंने 43 गेंदों पर 68 रन बनाए। रिली रोसो ने इस मैच में 48 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। बता दें कि टी20 फॅार्मेट में उन्होंने अपना पहला शतक जड़ दिया। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए।
भारतीय प्लेइंग इलेवन में हुए तीन बदलाव
इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए गए और केएल राहुल, विराट कोहली व अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया। इनकी जगह टीम में श्रेयस अय्यर, मो. सिराज व उमेश यादव को मौका दिया गया।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डीकाक (विकेटकीपर), रिली रोसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी।
भारत ने रचा इतिहास
भारत ने आखिरकार भारत में साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में मात देकर इतिहास रच दिया। भारत ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से हरा दिया। हालांकि आखिरी मुकाबले में मेहमान टीम ने भारत को 49 रनों से हरा दिया।
साउथ अफ्रीका ने 49 रनों से जीता मुकाबला
साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 49 रन से जीत लिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से रिली रोसो ने शानदार 48 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली।
भारत ने जीता 2-1 से सीरीज
19वें में प्रिटोरियस की गेंद सिराज एक लंबा शॅाट मारने की कोशिश में आउट हुए। टीम इंडिया 178 के स्कोर पर ऑल आउट हुई। हालांकि भारत ने इस सीरीज को 2-1 से जीत लिया।
भारत का स्कोर 175/9 ओवर 18
18वें ओवर में गेंदबाजी करने रबाडा आए। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। बता दें कि इस ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने चौका लगा दिया।
भारत का स्कोर 170/9 ओवर 17
17वें ओवर में गेंदबाजी करने ड्वेन प्रिटोरिय आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर दीपक चाहर ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का जड़ दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर चाहर 31 रन बनाकर आउट हुए। इस ओवर में 11 रन बने। भारत ने 17 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए।
भारत का स्कोर 159/8 ओवर 16
लुंगी नगिडी ने 16वें ओवर की शुरुआत नो बॅाल से की। फ्री हिट पर दीपक ने पूरा फायदा उठाते हुए छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर उमेश यादव ने लो फुल टॅास गेंद पर चौका लगा दिया। इस ओवर में 17 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत ने 8 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए।
भारत का स्कोर 143/8 ओवर 15
दीपक चाहर और उमेश यादव इस समय पिच पर मौजूद हैं। इस ओवर में गेंदबाजी करने स्पिनर केशव महाराज आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर दीपक चाहर ने चौका जड़ दिया। वहीं आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑन बाउंड्री ेके ऊपर से छक्का लगा दिया। 15 ओवर के बाद भारत ने 143 रन बनाए।
भारत का स्कोर 130/8 ओवर 14
14वें ओवर में गेंदबाजी करने कैगिसो रबाडा आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव ने एक चौका जड़ा। हालांकि इस ओवर में सिर्फ 7 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए।
भारत का स्कोर 123/8 ओवर13
13वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवि अश्विन केशव महाराज की गेंद पर आउट हुए। रबाडा ने एक कैच लिया। अश्विन के बाद बल्लेबाजी करने उमेश यादव आए। इस ओवर में 4 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत ने 8 विकेट खोकर 123 रन बनाए।
भारत का स्कोर 120/7, ओवर 12, अक्षर पटेल आउट
यह मैच भारत के हाथों से धीरे-धीरे दूर जा रहा है। 12वें ओवर में गेंदबाजी करने वेन पार्नेल आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल बाहर जाती हुई गेंद पर शॅाट लगाने की कोशिश में कैच आउट हुए। विकेटकीपर क्विंटन डीकाक ने उनका कैच लिया। 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर अक्षर आउट हुए। अक्षर के ऑउट होने के बाद दीपक चाहर आए। दीपक ने आते ही चौका लगाकर अपना खाता खोला।12 ओवर के बाद भारत ने सात विकेट गंवाकर 120 रन बनाए।
भारत का स्कोर 109/6 ओवर 11, हर्षल पटेल आउट
11वें ओवर में गेंदबाजी करने लुंगी नगिडी आए। इस ओवर की पहली गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर हर्षल ने छक्का लगा दिया। हालांकि पांचवी गेंद पर हर्षल पटेल 17 रन बनाकर कैच आउट हुए। डेविड मिलर ने कैच लिया। हर्षल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने रवि अश्विन आए। 11 ओवर के बाद भारत ने 6 विकेट गंवाकर 109 रन बनाए।
भारत का स्कोर 95/5 ओवर 10
दसवें ओवर में गेंदबाजी करने ड्वेन प्रिटोरियस आए। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। 10 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 5 विकेट गंवाकर 95 रन बनाए।
भारत का स्कोर 91/5 ओवर 9
9वें ओवर में गेंदबाजी करने केशव महाराज आए। इस ओवर में प्रिटोरियस ने हर्षल पटेल का कैच छोड़ दिया। वहीं, एक रन आउट का मौका भी साउथ अफ्रीका ने गंवा दिया। इस समय हर्षल पटेल और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए।
भारत का स्कोर 86/5, ओवर 8, सूर्यकुमार यादव आउट
आठवें ओवर में भारत ने सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवा दिया। प्रिटोरियस की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार ने छक्का जड़ दिया था। आठ ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए।
भारत का स्कोर 78/4, ओवर 7, दिनेश कार्तिक आउट
सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने स्वीप शॅाट के जरिए छक्का जड़ दिया। इस ओवर में गेंदबाजी करने केशव महाराज आए। चौथी गेंद पर भी कार्तिक ने महाराज के खिलाफ छक्का लगा दिया। लेकिन आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक स्विप शॅाट मारने की कोशिश में बोल्ड हो गए। सात ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 78 रन बनाए।
भारत का स्कोर 64/3 ओवर 6
रिषभ पंत के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक ने मौर्चा संभाल लिया है। छठे ओवर में वेन पार्नेल की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 19 रन बने। भारत ने 6 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 64 रन बनाए।
भारत का स्कोर 45/3, ओवर 5, रिषभ पंत आउट
पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने लुंगी नगिडी आए। इस ओवर की पहली गेंद पर रिषभ पंत ने मिडऑफ के बायीं ओर से चौका लगा दिया। वहीं, इस ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर चौका तो पांचवी गेंद पर पंत ने एक और छक्का लगा दिया। हालांकि आखिरी गेंद पर पंत ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच दे बैठे। पंत ने 14 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। पांच ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट खोकर 45 रन बनाए।
भारत का स्कोर 25/2 ओवर 4
चौथे ओवर में गेंदबाजी करने वेन पार्नेल आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक ने शॅार्ट फाइन लेग के ऊपर से चौका लगा दिया। 2 विकेट गिरने के बाद भी कार्तिक आक्रमक शॅाट खेल रहे हैं। इस ओवर में 7 रन बने। चार ओवर में 2 विकेट गंवाकर भारत ने 25 रन बनाए।
भारत का स्कोर 18/2 ओवर 3
तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने एक बार फिर कैगिसो रबाडा आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से कार्तिक ने चौका जड़ दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर रिषभ पंत ने प्वाइंट के बगल से चौका लगा दिया। तीन ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 18 रन बनाए।
भारत का स्कोर 8/2 ओवर 2
श्रेयस अय्यर के आउट होने का बाद बल्लेबाजी करने के लिए दिनेश कार्तिक आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक ने जोरदार चौका जड़ दिया। 2 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट खोकर 8 रन बनाए।
श्रेयस अय्यर एलबीडब्लू आउट, वेन पार्नेल ने लिया विकेट
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। दूसरी ओवर में गेंदबाजी करने वेन पार्नेल आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर अंपायर ने अय्यर को एलबीडब्लू आउट दिया। वेन पार्नेल ने श्रेयस अय्यर को एलबीडब्लू आउट कर दिया। श्रेयस अय्यर चार गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए।
भारत का स्कोर 2/1 ओवर 1
पहले ओवर में भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित बिना खाता खोले कैगिसो रबाडा की गेंद पर प्ले-डाउन बोल्ड हो गए। इस ओवर में सिर्फ दो रन बने।
रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट
भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करने रोहित शर्मा और रिषभ पंत आए। वहीं गेंदबाजी के लिए कैगिसो रबाडा आए। दूसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा बिना खोता खोले प्ले-डाउन बोल्ड हो गए। रोहित बिना खाता खोले आउट हो गए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 227/3 ओवर 20
20 वें ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर में रिली रोसो ने अपना शतक जड़ दिया। वहीं, दूसरी गेंद पर चाहर ने स्टब्स का विकेट लिया। बता दें कि इस सीरीज में रिली रोसो के अलावा डेविड मिलर ने शतक जड़ा है। चौथी गेंद पर डेविड मिलर ने एक लंबा छक्का जड़ दिया। गौरतलब है कि अंपायर ने इस गेंद को नो बॅाल करार दिया। फ्री हिट की गेंद पर भी मिलर ने छक्का जड़ दिया। पांचवी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने मिलर का कैच तो पकड़ लिया लेकिन उनका जूता बाउंड्री रोप को छू लिया। वहीं, इस गेंद मिलर के खाते में एक और छक्का जुड़ गया।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 203/2 ओवर 19
19वें ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए। इस ओवर की पहली गेंद पर रिले रोसौव ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट के दायीं तरफ से चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में साउथ अफ्रीका ने 200 का आंकड़ा पार किया।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 192/2 ओवर 18
इस मैच में रिले रोसौव शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 18वें ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर रोसौव ने स्कूप लगाकर छक्का जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर रोसौव ने फुल टॅास गेंद पर चौका लगा दिया। 18 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर 192 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 178/2 ओवर 17
17वें ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर स्टब्स ने उमेश यादव के हाथों में कैच थमा दिया। हालांकि यह गेंद नो बॅाल थी जिसकी वजह से स्टब्स बच गए। वहीं, फ्री हिट पर सिर्फ 2 ही रन बने। 17 ओवर की आखिरी गेंद पर भारत ने रूसो के खिलाफ एलबीडब्लू रिव्यू लिया। हालांकि इस भारत ने दूसरा रिव्यू गंवा दिया। इस ओवर में सिर्फ 8 रन बने।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 169/2 ओवर 16
16वें ओवर की पहली गेंद पर रुसो ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। बता दें कि इस ओवर में दीपक चाहर के पास मांकडिंग के जरिए स्टब्स को रन आउट करने का मौका था लेकिन दीपक ने आउट नहीं किया। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर रूसो ने डीप मिडविकेट और लॉन्ग ऑन के बीच से चौका लगा दिया।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 154/2 ओवर 15
15वें ओवर की गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर से रुसो ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन बने। 15 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 145/2 ओवर 14
14वें ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर रिले रोसौव ने छक्का जड़ दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 13 रन आए। 14 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 132/ ओवर 13
13वें ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डिकॅाक रन आउट हुए। वहीं, इस ओवर की आखिरी गेंद पर स्टब्स ने छ्क्का जड़ दिया। 13 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाकर 132 रन बनाए।
क्विंटन डिकॅाक रन आउट
13वें ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डिकॅाक रन आउट। श्रेयस अय्यर ने शानदार फील्डिंग के जरिए डिकॅाक को रन आउट कर दिया। क्विंटन डिकॅाक 43 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 119/1 ओवर 12
बारवें ओवर में गेंदाबीज करने रवि अश्विन आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने रिले रोसौव के खिलाफ एलबीडब्लू अपील की। अंपायर ने नॅाट आउट कहा तो भारत की ओर से रिव्यू लिया गया। हालांकि विकेट मिसिंग की वजह से भारत ने अपना रिव्यू गंवा दिया। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। 12 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट गंवाकर 119 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 114/1 ओवर 11
11वें ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। आज डिकॅाक एक अलग अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। वही, रिले रोसौव भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर रिले रोसौव ने ऑफ साइड की ओर छक्का जड़ दिया। 11 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 96/1 ओवर 10
दसवें ओवर में गेंदबाजी करने उमेश यादव आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर डिकॅाक ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। डिकॅाक ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर रिले रोसौव ने चौका जड़ दिया। 10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट गंवाकर 96 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 91/1 ओवर 9
9वें ओवर में गेंदबाजी करने रवि अश्विन आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर डिकॅाक ने रिवर्स-स्विप के जरिए छक्का लगा दिया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर बाउंड्री पर मोहम्मद सिराज ने राइली रूसो का कैच छोड़ दिया। वहीं, यह गेंद सीमा रेखा पार कर गई। इस गेंद पर छह रन आए। 9 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट गंवाकर 91 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 68/1 ओवर 8
इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। दूसरी गेंद पर डीकॅाक ने मिड ऑफ के ऊपर से चौका लगा दिया। इस चौके के साथ डिकॅाक ने 2000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरा कर लिया। इस ओवर में 7 रन आए। आठ ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 61/1 ओवर 7
सातवें ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए। सिराज की दूसरी गेंद पर राइली रूसो ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगा दिया। बता दें कि यह स्टेडियम थोड़ी छोटी जरूर है। पांचवी गेंद पर रन आउट का मौका बना था लेकिन राइली रूसो समय पर क्रीज के अंदर पहुंच गए। वहीं, अंतिम गेंद पर रूसो ने चौका जड़ दिया।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 48/1 ओवर 6
छठे ओवर में गेंदबाजी करने रवि अश्विन आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर राइली रूसो लॉन्ग ऑन के ऊपर छक्का जड़ दिया। छह ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट गंवाकर 48 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 40/1 ओवर 5
चौथी ओवर में गेंदबाजी करने उमेश यादव आए। इस ओवर की पहली गेंद पर उमेश ने साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा को कैच आउट कर दिया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर चार रन आए। पांच ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 40 रन बनाए।
तेंबा बावुमा कैच आउट, रोहित ने लिया विकेट
चौथी ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा को कैच आउट कर दिया। तेंबा बावुमा का कैच रोहित शर्मा ने लिया। तेंबा बावुमा 1 रन बनाकर कैच आउट।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 30/0 ओवर 4
चौथी ओवर में गेंदबाजी करने स्पिनर रवि अश्विन आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर डिकॅाक के बल्ले से बाहरी किनारा लगकर गेंद सीमा रेखा पार कर गई। इस गेंद पर चार रन आए। वहीं, 4 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने बिना विकेट गंवाए 30 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 23/0 ओवर 3
इस पारी में दूसरी बार गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने मिडविकेट के ऊपर से एक और छक्का जड़ दिया। इस ओवर में दीपक ने एक अतिरिक्त रन वाइड के तौर पर दिया। तीन ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने बिना विकेट गंवाए 23 रन बना लिया है।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 14/0
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इस ओवर की चौथी गेंद तेम्बा बवूमा ने इस सीरीज का अपना पहला रन बनाया। पांचवी गेंद पर डिकॉक ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। दो ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने बिना विकेट गंवाए 14 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 1/0 ओवर 1
साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज तेम्बा बवूमा और क्विंटन डिकॉक बल्लेबाजी करने आए। वहीं, भारत की तरफ से पहले ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। पहली ही गेंद पर भारत के लिए एक रन आउट का मौका बना। हालांकि श्रेयस अय्यर सीधे विकेट पर निशाना लगाने से चूके। इस ओवर की पहली तीन गेंद पर एक भी रन नहीं बना। इस ओवर में सिर्फ 1 ही रन बने।
प्लेइंग इलेवन : साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका : तेम्बा बवूमा, क्विंटन डिकॉक, राइली रूसो, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, ड्वेन प्रीटोरियस, वेन पार्नल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगासानी एनगिडी
प्लेइंग इलेवन : भारत
भारत : रिषभ पंत, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, रवि अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
भारत ने जीता टॅास, साउथ अफ्रीका की पहले बल्लेबाजी
भारत ने टॅास जीतर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया है। भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं। विराट और राहुल के अलावा अर्शदीप भी पीठ की समस्या के चलते आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। अर्शदीप की जगह मोहम्मद सिराज को आज मौका दिया गया है। श्रेयस अय्यर और उमेश यादव को भी आज मौका दिया गया है।
बहुत जल्द होने वाला है टॅास
टी20 विश्व कप के लिए चयनित भारतीय टीम आज मिशन मेलबर्न के आगाज से पहले अपना अंतिम टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाला खेलने वाली है। इसके बाद छह अक्तूबर को टीम को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होना है। बहुत ही जल्द दोनों टीमों के कप्तान टॅास के लिए मैदान में होंगे।