IND vs SA 2nd ODI Highlights: साउथ अफ्रीका ने चार विकेट से जीता मैच, सीरीज 1-1 से बराबर

India vs South Africa 2nd ODI Live Score: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। रायपुर में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने 359 रन चेज कर लिए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे। भारत में वनडे प्रारूप में यह साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा रनचेज है।

IND vs SA 2nd ODI Live Score: 10 साल की बादशाहत कायम रखना चाहेगी टीम इंडिया
HighLights
IND vs SA 2nd ODI Live: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को हराया
IND vs SA 2nd ODI Live: सीरीज 1-1 से हुई बराबर
IND vs SA 2nd ODI Live: कोहली और गायकवाड़ के शतक गए बेकार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Africa 2nd ODI Live Score: रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। साउथ अफ्रीका ने 359 रन चेज कर इतिहास रच दिया। वह ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी ऐसी टीम बनी जिसने भारत में सबसे बड़ा रन चेज किया। साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने यह कमाल किया था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। यह साउथ अफ्रीका का भारत में सबसे बड़ा सफल रनचेज है। वहीं, संयुक्त रूप से दूसरा सबसे सफल रनचेज है। साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने 359 रन का टारगेट हासिल किया था। अफ्रीका की तरफ से मार्करम ने शतक जड़ा। डेवाल्ड ब्रेविस और ब्रीट्जके ने अर्धशतकीय पारी खेली।
दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर लिया है। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के सामने 359 रन का लक्ष्य रखा।
भारतीय टीम की तरफ से बैटिंग करने रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल आए। दोनों ने शुरुआत शानदार की, लेकिन 5वें ओवर में रोहित अपना विकेट गंवा बैठे। वह लगातार तीन चौके लगाकर आउट हुए। नांद्रे ने उन्हें 14 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद यशस्वी भी 22 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं, विराट कोहली ने मैदान पर छक्के के साथ अपना खाता खोला और उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ ने महज 77 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये उनका वनडे करियर का पहला शतक रहा। वहीं, 38वें ओवर में विराट ने 90 गेंदों में अपना शतक लगाया। ये उनकी बैक-टू-बैक सेंचुरी रही और उनके वनडे करियर का 53वां शतक है। किंग कोहली 102 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने। वॉशिंगटन सुंदर महज 1 रन पर रन आउट हुए।
मैच में कप्तान केएल राहुल ने भी बैक-टू-बैक फिफ्टी जड़ी। उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए, जबकि जडेजा नाबाद 24 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 69 रन की साझेदारी बनी। वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर ने 1-1 सफलता हासिल की, जबकि मार्को यानसेन को दो विकेट मिले।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11-
भारत- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
साउथ अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।