Ind U19 vs Pak U19 Highlights: रोमांच की हदें पार..., मोहित-मनल ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत; भारत ने रिकॉर्ड 9वीं बार जीता खिताब
Pakistan U19 vs India U19, Final: भारत ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को रोमांचक मैच में एक ...और पढ़ें

भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच के अपडेट्स
IND U19 vs PAK U19 Final: भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया। भारत ने एक समय 252 के स्कोर पर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। उसे मैच जीतने के लिए 86 रनों की जरूरत थी। इसके बाद मोहित-मनल ने शानदार पारियों ने टीम को सिर्फ एक विकेट से यादगार जीत दिला दी। अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 338 रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा था। मनल चौहान और मोहित उल्वा की जोड़ी ने 9वें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। मगर, जब भारत को 30 रनों की जरूरत थी तब मनल आउट हो गए, फिर मोहित ने चिगुरूपति वेंकटा के साथ आखिरी विकेट के लिए नाबाद 30 रन जोड़कर भारत को यादगार जीत दिलाई। भारत को आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी। मोहित ने चौका लगाकर भारत को चैंपियन बना दिया।