विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GG W vs UP W WPL 2026 Highlights: गुजरात ने 10 रन से जीता मुकाबला, लिचफील्ड की तूफानी पारी नहीं आई यूपी के काम

Published: Sat, 10 Jan 2026 01:52 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jan 2026 06:22 PM (IST)

GG W vs UPW Live Updates: विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आज डबल हैडर का दिन है। दिन के पहले ...और पढ़ें

गुजरात जायंट्स और यूपी के बीच टक्कर हुई।

गुजरात जायंट्स और यूपी के बीच टक्कर हुई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एश्ले गार्डनर के 64 और अनुष्का शर्मा के 44 रनों की बदौलत गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स के खिलाफ चार विकेट खोकर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अंत में जॉर्जिया की 10 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से खेली गई 27 रनों की पारी के दम पर टीम इस स्कोर तक जा सकी। ये टीम का लीग में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है। 

जवाब में यूपी की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 197 रन बना पाई। फीबी लिचफील्ड ने सबसे ज्‍यादा 78 रन की पारी खेली। वहीं कप्‍तान मेग लैनिंग ने 30, आशा शोभना ने 27 और श्वेता सहरावत ने 25 रन की पारी खेली।