विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DC vs KKR: फिन एलन के शतक से बेबस हुई दिल्ली, कोलकाता ने घर में किया शर्मसार

Published: Fri, 08 May 2026 10:47 PM (IST)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में अपनी लगातार चौथी जीत हासिल कर ली है। उनके लिए सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने शतक लगाया और टीम को जीत दिलाई।

कोलकाता ने दिल्ली को हराया

कोलकाता ने दिल्ली को हराया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फिन एलन के रिकॉर्ड शतक के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की। एलन ने दिल्ली के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 100 रनों की पारी खेली। मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही और पूरी टीम मात्र 142 रन ही बना सकी और इस लक्ष्य को कोलकाता ने आसानी से हासिल कर लिया।

केकेआर के लिए एलन ने आईपीएल इतहास का सबसे तेज शतक लगाया। उनकी आईपीएल करियर का ये पहला शतक है। कोलकाता के लिए गेंदबाजी में भी अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जिसकी वजह से दिल्ली की टीम 142 रन तक ही सीमित रही।

केएल राहुल और पथुम निसांका ने दिलाई शुरुआत

दिल्ली को पथुम निसांका और केएल राहुल ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में जोखिम कम लिया और विकेट बचाने पर ध्यान दिया। पांच ओवर में दोनों के बीच 49 रन की साझेदारी हुई। निसांका शुरुआत से ही आक्रामक नजर आए, जबकि राहुल काफी सतर्क होकर बल्लेबाजी करते दिखे।

राहुल ने पहले चार ओवर में 10 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाए। हालांकि पांचवें ओवर में उन्होंने कार्तिक त्यागी पर दो शानदार चौके लगाकर हाथ खोलने की कोशिश की, लेकिन इसी ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मिड ऑन पर कैमरन ग्रीन को कैच थमा बैठे। राहुल का विकेट गिरते ही दिल्ली की पारी की रफ्तार भी थम गई।

दिल्ली के बल्लेबाजों का संघर्ष

पावरप्ले में दिल्ली केवल 55 रन ही बना सकी, जो तेज शुरुआत की जरूरत वाले मुकाबले में काफी धीमा रहा। राहुल के आउट होने के बाद दबाव और बढ़ गया। नीतिश राणा भी तेजी से रन नहीं बना सके और 10 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर संघर्षी पारी खेल ग्रीन की बउंसर गेंद पर सुनील नारायण को स्लीप में कैच थमा बैठे। इसके बाद जो भी खिलाड़ी बल्लेबाजी करने आया वह दिल्ली के स्कोर को तेज गति से आगे से नहीं बड़ा सका।

आशुतोष शर्मा की पारी ने बचाई दिल्ली की लाज

निसांका (50) रन गति को तेज करने के चक्कर में क्रीज से आग बढ़कर शॉट खेलते हुए अनूकूल रॉय की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। समीर रिजवी (3) इस मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए। वहीं दिल्ली की आखिरी उम्मीदे माने जाने वाले ट्रिस्टन स्टब्स (2) रॉय की शानदार गेंद पर चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। दिल्ली के पांच विकेट 10.5 ओवर में 89 रनों पर ही गिरे। दिल्ली ने मध्य के ओवरों में काफी धीमी बल्लेबाजी की लेकिन आशुतोष शर्मा ने अंत में कुछ शॉट खेलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। आशुतोष ने 28 गेंदों पर 39 रन बनाए और दिल्ली को 142 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।

कोलकाता को लगे शुरुआती झटके

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान अजिंक्य राहणे 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने रन आउट कर दिया। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और अक्षर पटेल ने उन्हें 1 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। रहाणे-रघुवंशी के बाद वापसी कर रहे फिन एलन ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई।

फिन एलन की पारी ने कोलकाता को जीत दिलाई

कोलकाता ने एक समय पर 31 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद एलन और कैमरन ग्रीन ने मोर्चा संभाला। एलन ने 47 गेंदों पर शतक लगाया और इसी के साथ कोलकाता को जीत दिलाई। एलन ने इस मुकाबले में ही अपने आईपीएल करियर का पहला 50 से अधिक का स्कोर बनाया और उसे ही शतक में बदल दिया। फिन ने 47 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 10 छक्के निकले। कैमरन ग्रीन भी 33 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ कोलकाता ने मुकाबले में 14.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। केकेआर की ये लगातार चौथी जीत है।

यह भी पढ़ें- 'कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा', TV पर डेब्‍यू के लिए तैयार रोहित शर्मा, हिटमैन के टीजर ने मचाया तहलका

यह भी पढ़ें- DC vs KKR: केएल राहुल ने पलटा आईपीएल का इतिहास, कर दिखाया ये 'नामुमकिन' कारनामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।