विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026 के पहले मैच में अफगानी गेंदबाजों का कमाल, जापान को दी करारी शिकस्‍त

Published: Thu, 24 Sep 2026 10:11 AM (IST)

एशियन गेम्‍स 2026 में आज, 24 सितंबर से मेंस क्रिकेट टीम के मुकाबले शुरू हुए।

अफगानिस्‍तान ने जीता मैच।

अफगानिस्‍तान ने जीता मैच।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एशियन गेम्‍स 2026 में आज, 24 सितंबर से मेंस क्रिकेट टीम के मुकाबले शुरू हुए। पहले ही मुकाबले में अफगानिस्‍तान ने जापान को 48 रन से शिकस्‍त दी। टॉस हारकर पहले करने उतरी अफगानिस्‍तान ने निर्धारित 20 ओवर में 129 रन बनाए थे। जवाब में जापान टीम 20वें ओवर में 81 रन पर ढेर हो गई।

अफगानिस्‍तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्‍लेबाज हसन ईसाखिल सस्‍ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्‍होंने 10 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए। इसके बाद मोहम्मद अकरम ने 3 नंबर पर उतरे करीम जनत के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच 37 गेंदों पर 38 रन की पार्टनरशिप हुई।

करीम ने 21 तो अकरम ने 34 रन बनाए। कप्‍तान दरविश रसूली ने 4 चौकों की मदद से 27 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। नजीबुल्लाह जादरान 7 रन ही बना पाए। विकेटकीपर मोहम्मद इशाक ने अंत में 17 गेंदों पर 25 रन जड़कर अफगानिस्‍तान को एक सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया।

 

 

130 रन चेज करने उतरी जापान को पहले ही ओवर में झटका लगा। लैकलन यामामोटो-लेक का खाता नहीं खुला। 3 नंबर पर उतरे कप्‍तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने रेओ सकुरानो-थॉमस के साथ मिलकर 31 रन जोड़े। पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में जापान का दूसरा विकेट गिरा। नंगेलिया खरोती ने कप्‍तान फ्लेमिंग (14) को बोल्‍ड किया।

पावरप्‍ले के बाद तो विकेट की झड़ी लग गई। रेओ सकुरानो-थॉमस ने 24 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। अन्‍य बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। अफगानिस्‍तान की ओर से अरब गुल मोमंद ने सबसे ज्‍यादा 4 विकेट चटकाए। नंगेलिया खरोती को 3 सफलताएं मिलीं। वहीं अब्दुल्ला अहमदजई ने 2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 LIVE: भारत की शानदार शुरुआत, रोशिबिना ने रचा इतिहास; रोइंग में सलमान-सतनाम ने जीता ब्रॉन्‍ज

यह भी पढ़ें- रोशिबिना देवी ने वुशु में लगाई मेडल की हैट्रिक, महिलाओं के सांडा 60kg इवेंट में सिल्वर मेडल जीता