टी20 में तिहरा शतक! 30 छक्के और 27 चौके के साथ बने 311 रन, इस बच्चे ने रिकॉर्ड बुक को हिला दिया
Aryan Sharma, Delhi Schools T20 League: टी20 में शतक लगाना ही बड़ी बात मानी जाती है, लेकिन दिल्ली के एक बच्चे ने तो इस फॉर्मेट में तिहरा शतक जमा दिया।
-1793078574262_m.webp)
टी20 में लगा तिहरा शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे छोटा प्रारूप है। इसमें एक टीम के पास कुल 20 ओवर यानी 120 गेंदों होती हैं। इस फॉर्मेट ने क्रिकेट को बदलकर रख दिया है। पहले आलम यह था कि टी20 में शतक बहुत मुश्किल था, लेकिन अब आसान हो गया। कई बार हो चुका है, लेकिन टी20 में तिहरा शतक अभी भी बहुत ही ज्यादा बड़ी बात है। हालांकि, यह भी हो गया।
मामला है दिल्ली का। दिल्ली की स्क्रूल क्रिकेट में एक खिलाड़ी ने टी20 मैच में 311 रन ठोक दिए। यह सुनने में बहुत अजीब और असंभव सा लग सकता है, लेकिन आंकड़ों की हकीकत में कहानी यही है। सोशल मीडिया पर इस पारी की जमकर चर्चा हो रही है।
इस बच्चे ने किया कमाल
दरअसल, दिल्ली स्कूल टी20 लीग में आर्यन शर्मा नाम के बच्चे ने ये पारी खेली है। आर्यन सुमेरमल जैन स्कूल से खेल रहे थे और उन्होंने इंद्रप्रस्थ वर्ल्ड स्कूल के खिलाफ ऐसा बल्ला चलाया की गेंद सिर्फ चौके और छक्के के लिए ही जाती दिखी। देखते ही देखते उनकी पारी की सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी। उनके स्कोरकार्ड के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। आर्यन ने 93 गेंदों पर 27 चौके और 30 छक्कों की मदद से 311 रनों की पारी खेली।
🚨TRIPLE CENTURY IN T20 CRICKET BY INDIAN BATTER🚨 🏏 311* Runs ⚡ 93 Balls 🔥 27 Fours 💪🏻 30 Sixes 🚀 334 Strike Rate Sumermal Jain School’s Aaryan Sharma smashed an unbelievable 311* off just 93 balls against Indraprastha World School in the Delhi Schools T20 League 💥😱 https://t.co/LUjA62ZtHl
— Richard Kettlebourogh Fans (@RichKettle07) October 26, 2026
टीम को दिलाई जीत
उनकी इस पारी के दम पर सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 389 रन बनाए। इस विशाल स्कोर के सामने इंद्रप्रस्थ स्कूल की टीम 19.5 ओवरों में 195 रनों पर ढेर हो गई और सुमेरमल जैन स्कूल ने 247 रनों से मैच अपने नाम किया।

