आखिर उठाया गया कड़ा कदम, पोलार्ड-स्टार्क पर जुर्माना
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान मंगलवार को मैदान पर भिड़ने के कारण मुंबई के कीरोन पोलार्ड और बैंगलोर के मिशेल स्टार्क पर जुर्माना लगाया गया है। मंगलवार को मुंबई की पारी के दौरान 17वें ओवर में स्टार्क ने अपना रनअप लेकर गेंद फेंकने के लिए दौड़ना शुरू किया तो पोलार्ड ने उन्हें हाथ से
मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान मंगलवार को मैदान पर भिड़ने के कारण मुंबई के कीरोन पोलार्ड और बैंगलोर के मिशेल स्टार्क पर जुर्माना लगाया गया है।
मंगलवार को मुंबई की पारी के दौरान 17वें ओवर में स्टार्क ने अपना रनअप लेकर गेंद फेंकने के लिए दौड़ना शुरू किया तो पोलार्ड ने उन्हें हाथ से रुकने का इशारा किया था, लेकिन स्टार्क ने उनके ऊपर ही गेंद फेंक दी और कुछ अपशब्द भी कहे। इससे नाराज पोलार्ड बैट लेकर उनकी तरफ लपकेऔर गुस्से में उनकी तरफ बल्ला फेंका, लेकिन बल्ला पोलार्ड के पास ही गिर गया। पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 75 फीसदी और स्टार्क पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
इसके अलावा दोनों टीमों के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। रोहित को दूसरी बार नियम का उल्लंघन करने पर 24 लाख रुपये, जबकि विराट पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।