जबरदस्त! जब धौनी ने गेंद को पहुंचाया स्टेडियम के बाहर
जब भी लंबे छक्कों की बात होती है तो उसमें महेंद्र सिंह धौनी का नाम जरूर आता है, क्योंकि उनके बल्ले से निकला छक्का छोटा नहीं होता। इसका उदाहरण मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ भी देखने को मिला, जब चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने गेंद स्टेडियम के बाहर भेज दी।
चेन्नई। जब भी लंबे छक्कों की बात होती है तो उसमें महेंद्र सिंह धौनी का नाम जरूर आता है, क्योंकि उनके बल्ले से निकला छक्का छोटा नहीं होता। इसका उदाहरण मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ भी देखने को मिला, जब चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने गेंद स्टेडियम के बाहर भेज दी।
यह वाकया मैच के 18वें ओवर की चौथी गेंद का है। जब दिल्ली के गेंदबाज सिद्धार्थ कॉल ने धौनी को एक धीमी गेंद डाली तो धौनी ने उस गेंद पर इतना करार प्रहार किया कि गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर गिरी और फिर बाहर चली गई। अंपायर ने तुरंत नई गेंद लाने का इशारा किया। धौनी का वह शॉट जबरदस्त था। उस शानदार छक्के पर पूरा स्टेडियम झूम उठा।
धौनी ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना किया और 2 चौके, 4 शानदार छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। आईपीएल 6 में महेंद्र सिंह धौनी अबतक 18 छक्के लगा चुके हैं। विराट कोहली के नाम भी इतने ही छक्के हैं। फिलहाल इसपर क्रिस गेल का कब्जा है। गेल ने आईपीएल 6 में अबतक कुल 47 छक्के लगाए हैं।
धौनी की धुआंधार पारी की बदौलत चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। चेन्नई ने यह मुकाबला 33 रनों से अपना नाम कर लिया। साथ ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर