विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल थामने वाली वो 12 गेंदें, जानिए सुपर ओवर का पूरा हाल

By Edited By:
Published: Wed, 17 Apr 2013 01:57 PM (IST)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मंगलवार रात खेला गया आईपीएल का 21वां मुकाबला कमजोर दिल वालों के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलूर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मंगलवार रात खेला गया आईपीएल का 21वां मुकाबला कमजोर दिल वालों के लिए नहीं था। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला दनादन क्रिकेट के रोमांच से भरपूर था। इस जबरदस्त मुकाबले का रोमांच उस समय दोगुना हो गया, जब दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो गया और नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकाला गया। सुपर ओवर भी कोई ऐसा-वैसा नहीं, अंतिम गेंद तक यह कह पाना मुश्किल था कि विजेता कौन बनेगा।

आइए जानते हैं रोमांच से भरपूर सुपर ओवर का पूरा लेखा-जोखा :

सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने पहले बल्लेबाजी की और क्रीज पर तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स उतरे। दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से उमेश यादव ने गेंदबाजी का जिम्मा उठाया।

पहली गेंद : गेल को, लॉन्ग ऑन क्षेत्र पर 1 रन।

दूसरी गेंद : एबी डिविलियर्स को, फुलटॉस गेंद, लेकिन डीप मिडविकेट क्षेत्र में 1 रन।

तीसरी गेंद : गेल को, लॉन्ग ऑफ क्षेत्र में 1 रन।

चौथी गेंद : एबी डिविलियर्स को, कोई रन नहीं।

पांचवीं गेंद : एबी डिविलियर्स को, डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का, 6 रन।

छठी गेंद : एबी डिविलियर्स को, डीप मिडविकेट के ऊपर से एक और छक्का, 6 रन।

इस तरह बेंगलूर ने सुपर ओवर में 15 रन बनाए और दिल्ली डेयडेविल्स को जीत के लिए 16 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली की तरफ से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए डेविड वार्नर और बेन रोहरर क्रीज पर उतरे। बेंगलूर की तरफ से रवि रामपॉल ने गेंदबाजी का जिम्मा उठाया।

पहली गेंद : डेविड वार्नर, आउट। इरफान पठान क्रीज पर आए।

दूसरी गेंद : इरफान पठान को, स्क्वायर लेग के ऊपर से 4 रन। जीत के लिए शेष 12 रनों की जरूरत।

तीसरी गेंद : इरफान पठान को, कोई रन नहीं। जीत के लिए अब भी 12 रनों की जरूरत।

चौथी गेंद : इरफान पठान को, डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के क्षेत्र में शानदार छक्का, 6 रन। जीत के लिए शेष 6 रनों की जरूरत।

पांचवीं गेंद : इरफान पठान को, 1 रन। जीत के लिए शेष 5 रनों की जरूरत और 1 गेंद शेष।

छठी गेंद : बेन रोहरर को, आउट। रवि रामपॉल ने रोहरर को बोल्ड कर दिया और इस तरह बेंगलूर ने मैच सुपर ओवर के जरिए 4 रनों से जीत लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।