विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL से पहले दिखा युवराज सिंह का जलवा, 12 छक्के जड़कर ठोक दिए 120 रन, देखें वीडियो

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 05 Apr 2018 12:59 PM (IST)Updated: Thu, 05 Apr 2018 04:54 PM (IST)

पिछले सीजन में युवराज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेले थे, लेकिन इस बार प्रीति जिंटा की टीम ने उन्हें 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज पर खरीदा है।

IPL से पहले दिखा युवराज सिंह का जलवा, 12 छक्के जड़कर ठोक दिए 120 रन, देखें वीडियो
IPL से पहले दिखा युवराज सिंह का जलवा, 12 छक्के जड़कर ठोक दिए 120 रन, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल की शुरुआत होने में कुछ ही दिन बाकी है और सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। लेकिन युवराज सिंह के फैंस के लिए इस टूर्नामेंट से पहले एक अच्छी खबर आई है। युवराज सिंह इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले फॉर्म में आ गए हैं और एक बार फिर से वो गेंदबाज़ों पर राज करने लगे हैं। युवी ने बुधवार (4 अप्रैल) को खेले गए प्रैक्टिस मैच में नाबाद 120 रन ठोक दिए। इस दौरान युवी के बल्ले से 12 छक्के भी देखने को मिले। 

युवराज सिंह ने प्रैक्टिस मैच में गेंदबाजों की खूब धुनाई की और इसका आगाज हुआ उनकी पत्नी हेजल कीच के स्टेडियम में घुसने के बाद हुआ। दरअसल जैसे ही युवराज की पत्नी हेजल उनका प्रैक्टिस मैच देखने मैदान में घुसी युवराज सिंह ने सिक्स लगाकर उनका स्वागत किया। युवराज के फैन ने ये वीडियो बनाया, जिस पर हेजल कीच ने भी कमेंट किया। हेजल ने लिखा, 'मेरी एंट्री करते ही युवी ने छक्का लगा दिया। ये वीडियो अपलोड करने के लिए शुक्रिया।

बता दें आइपीएल के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपना पहला मैच दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलेगी। इन दोनों टीमों का मुकाबला 8 अप्रैल को होगा। आपको बता दें कि पिछले सीजन में युवराज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेले थे, लेकिन इस बार प्रीति जिंटा की टीम ने उन्हें 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज पर खरीदा है। युवराज पहले भी पंजाब की टीम के खेलते चुके हैं। एक सीजन में तो युवराज इस टीम के कप्तान भी रहे थे।

किंग्स इलेवन पंजाब के टीम में इस बार युवराज सिंह के अलावा, एरॉन फिंच, क्रिस गेल, के एल राहुल और डेविड मिलर जैसे धमाकेदार बल्लेबाज हैं। इस टीम की कप्तान आर. अश्विन को बनाया गया है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें