कौन हैं Ashwani Kumar? जिन्हें मुंबई इंडियंस ने दिया डेब्यू का मौका, अपने इस हथियार के कारण हैं भारतीय क्रिकेट में सुपरहिट
About Ashwani Kumar आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स भिड़ रही हैं। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए। विल जैक्स को अंतिम 11 में जगह मिली। वहीं अश्विनी कुमार ने आईपीएल डेब्यू किया। उन्होंने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 12वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए। विल जैक्स को अंतिम 11 में जगह मिली। वहीं अश्विनी कुमार ने आईपीएल डेब्यू किया। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिरी यह लेफ्ट आर्म पेसर कौन है, जिस पर मुंबई ने भरोसा जताया है।
पंजाब के हैं अश्विनी कुमार
बाएं हाथ के अश्विनी कुमार के पास गति में विविधता है। पंजाब के अश्विनी कटर, स्लो-बाउंसर, फ्लोटिंग फुलटॉस और लेंथ बॉल फेंक सकते हैं। 23 साल के खिलाड़ी की वाइड यॉर्कर उन्हें आईपीएल में सफल गेंदबाज बना सकती है। अश्विन हर्षल पटेल की तरह ही गेंदबाजी करते हैं।
उन्होंने 18 साल की उम्र में पंजाब के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू, 20 की उम्र में लिस्ट-ए डेब्यू और 21 की उम्र में सीनियर टी20 डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था। वह पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे।
2022 में किया था डेब्यू
अश्विनी कुमार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में पंजाब के लिए डेब्यू किया और चार मैच खेले। उन्होंने 8.50 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए। अश्विनी ने पंजाब के लिए दो प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सबसे पहले शेर-ए-पंजाब टी20 टूर्नामेंट, पंजाब के टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने BLV ब्लास्टर्स के लिए खेला और 4/36 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ समाप्त हुआ।
युवाओं को दिया मौका
अश्विनी इस सीजन में MI द्वारा चुने गए पहले घरेलू खिलाड़ी नहीं हैं। पांच बार के चैंपियन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केरल के बाएं हाथ के गेंदबाज विग्नेश पुथुर को डेब्यू का मौका दिया था। MI ने इस सीजन में आंध्र के गेंदबाज सत्यनारायण राजू को भी दो मैच में मौका दिया।
𝐀𝐬𝐡𝐰𝐚𝐧𝐢 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫 - Ready to rock Wankhede with his pace & precision 🎯🔥#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvKKR pic.twitter.com/XAF1BJQcFb
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 31, 2025
मोहली में हुआ था जन्म
अश्विनी का जन्म 29 अगस्त 2001 को पंजाब के मोहाली के झांझेरी गांव में हुआ था। मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले अश्विनी ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। शेर-ए-पंजाब टी20 कप से उन्हें शोहरत मिली। उन्होंने पंजाब के इस टी20 टूर्नामेंट में 6 मुकाबले खेले थे और 11 विकेट चटकाए थे।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर
- कोलकाता नाइट राइडर्स: एनरिक नॉर्टजे, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनिथ सिसौदिया।
- मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।