Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Riyan Parag Net Worth: छोटी सी उम्र में रियान ने बनाया बड़ा नाम, जीते हैं लग्‍जरी लाइफ; आलीशान बंगले से लेकर कलेक्‍शन में यह कार

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 04:26 PM (IST)

    आईपीएल 2025 के पहले 3 मुकाबलों में रियान पराग ने राजस्‍थान रॉयल्‍स की कप्‍तानी की। इस दौरान आरआर ने 1 मुकाबला जीता। पिछले मैच में राजस्‍थान ने चेन्‍नई को 6 रन से मात दी। दरअसल संजू सैमसन विकेटकीपिंग के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे। अब अगले मैच से संजू सैमसन कप्‍तानी करते नजर आएंगे। इस बीच आइए जानते हैं कि संजू सैमसन की नेटवर्थ कितनी है।

    Hero Image
    रियान पराग की कप्‍तानी वाली टीम ने चेन्‍नई को हराया।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 22 मार्च से आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज हुआ। राजस्‍थान रॉयल्‍स के नियमित कप्‍तान संजू सैमसन ने पहले 3 मुकाबलों में कप्‍तानी नहीं की। ऐसे में युवा रियान पराग टीम का नेतृत्‍व करते नजर आए। पहले 3 मुकाबलों में संजू सैमसन का नाम इम्पैक्ट प्लेयर में था। ऐसे में वह बल्‍लेबाजी करने उतरे। संजू फील्डिंग और विकेटकीपिंग के लिए फिट नहीं थे। उनकी उंगली में चोट थी। अगले मुकाबले से वह कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेन्‍नई को 6 रन से हराया

    रियान पराग की कप्‍तानी में राजस्‍थान रॉयलस ने 3 मुकाबले खेले। इस दौरान टीम को पहले 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पिछले मैच में RR ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 6 रन से रौंदा। आखिरी ओवर में चेन्‍नई को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, हालांकि संदीप शर्मा ने इस टोटल को डिफेंड कर लिया। मुकाबले में रियान पराग की कप्‍तानी की काफी तारीफ भी हुई। उन्‍होंने जिस तरह से गेंदबाजों को रोटेट किया, उससे चेन्‍नई जीत की दहलीज पर पहुंचकर भी हार गई।

    राजस्‍थान ने जताया था भरोसा

    पिछले साल के अंत में साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन हुआ था। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन प्‍लेयर की लिस्‍ट जारी करनी थी। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 6 प्‍लेयर को रिटेन किया था। इनमें रियान पराग भी शामिल थे। फ्रेंचाइजी ने रियान को 14 करोड़ रुपये में अपने साथ बरकरार रखा था। रियान 2019 से ही राजस्‍थान रॉयल्‍स का हिस्‍सा हैं।

    राजस्‍थान के रिटेन प्‍लेयर

    • संजू सैमसन: 18 करोड़
    • यशस्वी जायसवाल: 18 करोड़
    • रियान पराग: 14 करोड़
    • ध्रुव जुरेल: 14 करोड़
    • शिमरॉन हेटमायर: 11 करोड़
    • संदीप शर्मा: 4 करोड़

    IPL में रियान पराग

    • IPL 2019: 20 लाख- 160 रन
    • IPL 2020: 20 लाख- 86 रन
    • IPL 2021: 20 लाख- 93 रन
    • IPL 2022: 3.8 करोड़- 183 रन
    • IPL 2023: 3.8 करोड़- 78 रन
    • IPL 2024: 3.8 करोड़- 573 रन
    • IPL 2025: 14 करोड़- 66 रन (3 मैच)

    छोटी उम्र में बनाया नाम

    रियान पराग अभी 23 साल के हैं। 10 नवंबर 2001 को गुवाहाटी, असम में उनका जन्‍म हुआ। छोटी सी उम्र में ही उन्‍होंने बड़ा नाम कमा लिया है। रियान पराग की नेटवर्थ की बात करें तो यह करीब 20 से 25 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का सबसे जयादा हिस्‍सा राजस्थान रॉयल्स के साथ उनके आईपीएल अनुबंध से आता है। इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं। रियान पराग ने रेडबुल और रूटर जैसे ब्रांड के साथ कुछ ब्रांड डील भी की हैं। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो रियान पराग के पास होंडा सिटी है।

    इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन

    रियान इंटरनेशनल डेब्‍यू भी कर चुके हैं। उन्‍होंने 7 अगस्‍त, 2024 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में वनडे डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने 1 वनडे में 15 रन बनाए हैं। 6 जुलाई, 2024 को जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ हरारे में टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले रियान ने 9 मैच की 6 पारियों में 106 रन बनाए हैं।

    ये भी पढ़ें: IPL में बढ़ रहा Riyan Parag का कद, जेल जाने तक को तैयार है फैन! चाहत सिर्फ पैर छूना