विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli: चीते सी फुर्ती और अर्जुन की तरह साधा स्टंप पर निशाना, कोहली के बुलेट थ्रो ने किया शाहरुख को चलता; ग्रीन का रिएक्शन वायरल

Published: Sat, 04 May 2024 09:54 PM (IST)

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी ...और पढ़ें

RCB vs GT: विराट कोहली के डायरेक्ट थ्रो ने किया शाहरुख खान को चलता।
RCB vs GT: विराट कोहली के डायरेक्ट थ्रो ने किया शाहरुख खान को चलता।

HighLights

  1. विराट कोहली के डायरेक्ट थ्रो ने भेजा शाहरुख को पवेलियन
  2. पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाकर ऑलआउट हुई गुजरात की टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चिन्नास्वामी के मैदान पर विराट कोहली (Virat Kohli) बिना बल्लेबाजी किए ही महफिल लूट ले गए हैं। कोहली ने अपनी जानदार फील्डिंग से गुजरात टाइटंस के सेट बल्लेबाज शाहरुख खान को पवेलियन की राह दिखाई। कोहली के हाथ से निकले बुलेट थ्रो के आगे शाहरुख की विकेट के बीच तेज दौड़ भी नहीं काम आ सकी। कोहली की धांसू फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कोहली की धांसू फील्डिंग

दरअसल, शाहरुख खान क्रीज पर पूरी तरह से सेट लग रहे थे। गुजरात के बल्लेबाज ने 23 गेंदों पर 37 रन जड़ दिए थे। राहुल तेवतिया शाहरुख का साथ निभा रहे थे। पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद को राहुल ने हल्के हाथों से खेला। गेंद बल्ले पर लगने के साथ ही शाहरुख रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन राहुल ने उन्हें वापस भेज दिया।

यह भी पढ़ें- RCB vs GT: चिन्नास्वामी में शर्मसार हुए गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज, नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, कप्तान शुभमन गिल फिर फ्लॉप

हालांकि, शाहरुख से पहले स्टंप तक विराट कोहली का बुलेट थ्रो पहुंच गया। कोहली ने बेहद फुर्ती के साथ गेंद को उठाया और डायरेक्ट स्टंप पर दे मारा। शाहरुख क्रीज से बहुत दूर रह गए और उनका ना चाहते हुए भी पवेलियन की ओर लौटना पड़ा। कोहली की शानदार फील्डिंग देख कैमरून ग्रीन भी पूरी तरह से हैरान रह गए।

गुजरात का बैटिंग ऑर्डर हुआ फ्लॉप

चिन्नास्वामी के मैदान पर गुजरात टाइटंस का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा। साहा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रही। साहा सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए, तो गिल 2 रन ही बना पाए।

साई सुदर्शन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 6 रन बनाकर चलते बने। शाहरुख खान ने 37 और डेविड मिलर ने 30 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 35 रन का योगदान दिया। गुजरात की पूरी टीम 147 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।