विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और कर्ण शर्मा के बीच हो गई 'तू-तू- मैं-मैं', RCB ने शेयर कर दिया वीडियो

Published: Mon, 13 May 2024 04:37 PM (IST)

आरसीबी ने अपने एक्स हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है जिसमें साफ देखा जा सकता कि एक बात को ...और पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के बाद आरसीबी ड्रेसिंग रूम में दिखा गजब नजारा।
दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के बाद आरसीबी ड्रेसिंग रूम में दिखा गजब नजारा।

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को अहम मुकाबले में मात देकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने आईपीएल 2024 की अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस जीत के बाद टीम की खुशी का ठिकाना नहीं था। ड्रेसिंग रूम में मस्त माहौल था लेकिन इस बीच मोहम्मद सिराज और कर्ण शर्मा के बीच एक बात को लेकर बहस हो गई जिसमें विराट कोहली भी कूद पड़े। ये सब हालांकि एक मजाक था।

आरसीबी ने अपने एक्स हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है जिसमें साफ देखा जा सकता कि एक बात को लेकर इन तीनों के बीच बहसबाजी चल रही है। विराट कोहली ने जमकर सिराज का मजाक उड़ाया और कर्ण शर्मा ने भी उनका साथ दिया।

ये भी पढ़ें- KKR पहुंची प्लेऑफ में, लेकिन गौतम गंभीर को अभी भी है एक मलाल, अपनी सबसे बड़ी गलती के बारे में किया खुलासा

ये है मामला

आरसीबी ने रविवार को दिल्ली को 47 रनों से मात दी। इस मैच के बाद जब आरसीबी की टीम ड्रेसिंग रूम में पहुंची तो आरसीबी की मीडिया टीम सिराज से मैच को लेकर बात कर रही थी। सिराज कह रहे थे, "हमने शानदार कमबैक किया। हम क्वालिफिकेशन के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान दे रहे हैं। क्वालिफिकेशन हमारे हाथ में नहीं हैं, हमारे हाथ में जो है हम उस पर ध्यान दे रहे हैं। गेंदबाजों के पास गेंद है और बल्लेबाजों के पास बैट है। जाना है और अटैक करना है।"

सिराज की इसी बात को लेकर कर्ण शर्मा और विराट कोहली ने उनके मजे ले लिए। कर्ण शर्मा ने कहा, "बल्लेबाज के पास बैट है और गेंदबाज के पास बॉल, और क्या है।" सिराज ने कहा, "नॉन स्ट्राइकर छोर पर भी स्टंप हैं।" इस बात को लेकर कोहली भी सिराज का मजाक उड़ाने लगे। सिराज जब फंसते हुए दिखे तो उन्होंने फिर कहा, "सी यू"। इस पर भी कोहली ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।

आखिरी मैच चेन्नई से

दिल्ली को मात देने के बाद आरसीबी की टीम के 13 मैचों में 12 अंक हो गए हैं। इस टीम को अपना आखिरी मैच 18 मई को पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। ये मैच आरसीबी के लिए काफी अहम है। प्लेऑफ में जाने के लिए उसे हर हाल में जीत की जरूरत होगी। इसके साथ ही उसे बाकी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा।

ये भी पढ़ें- 'किलर मिलर' ने बताया कि T20 World Cup में किस भारतीय गेंदबाज का है खौफ, प्लेइंग-11 में सेलेक्शन पर भी कही बड़ी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।