यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BAN vs IRE Test Day 1: तैजुल इस्लाम के 'पंजे' ने आयरलैंड का किया बुरा हाल, बांग्लादेश की भी खराब शुरुआत
BAN vs IRE Test match Day 1 बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच का पहला ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। तैजुल इस्लाम की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच का पहला दिन मेजबान टीम के नाम रहा। तैजुल ने पंजा खोलते हुए पहली पारी में आयरलैंड की पूरी टीम को महज 214 रनों पर समेट दिया।
तैजुल इस्लाम ने खोला पंजा
आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनका फैसला एकदम सही साबित नहीं हुआ और मेहमान टीम ने अपने शुरुआती तीन विकेट महज 48 रन जोड़कर गंवा दिए। कप्तान बालबर्नी भी सिर्फ 16 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। इसके बाद हैरी टेक्टर ने कर्टिस कैंफर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।
हैरी टेक्टर ने खेली अर्धशतकीय पारी
टेक्टर ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 50 रनों के स्कोर पर उनको मेहंदी हसन ने चलता कर दिया। कैंफर भी 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने के बाद तैजुल इस्लाम का शिकार बने। आयरलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर ने 37 रनों का योगदान दिया, जबकि मार्क अडायर ने 32 रन बनाए। तैजुल इस्लाम के अलावा इबादत हुसैन और मेहंदी हसन मिराज ने बांग्लादेश की ओर से दो-दो विकेट चटकाए।
बांग्लादेश ने भी गंवाए दो बड़े विकेट
पहली पारी में बांग्लादेश की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने सलामी बल्लबाज तमीम इकबाल और नजमुल हुसैन शांतो का विकेट गंवाकर स्कोर बोर्ड पर 34 रन बना लिए हैं। शांतो अपना खाता भी नहीं खोल सके और उनको पहली ही गेंद पर मार्क अडायर ने चलता किया। वहीं, तमीम 21 रन बनाकर चलते बने। दिन का खेल खत्म होने तक मोमिनुल हक 12 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं।
