विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023 में एकदम नए अवतार में नजर आएंगे Steve Smith, वीडियो के जरिये किया बड़ा खुलासा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Mon, 27 Mar 2023 02:20 PM (IST)

Steve Smith Announces his Return to IPL 2023 With a Video ऑस्‍ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने अपने ...और पढ़ें

IPL 2023 Steve Smith Retuning with New Role: स्‍टीव स्मिथ
IPL 2023 Steve Smith Retuning with New Role: स्‍टीव स्मिथ

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। ऑस्‍ट्रेलिया टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज स्‍टीव स्मिथ आईपीएल 2023 में एकदम नए अवतार में नजर आएंगे। स्मिथ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर एक वीडियो शेयर करके जानकारी दी है कि वो आईपीएल में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।

आधुनिक युग के दिग्‍गज बल्‍लेबाजों में से एक स्मिथ आईपीएल 2023 में कमेंट्री डेब्‍यू करेंगे। स्मिथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक 15 सेकंड की क्लिप पोस्‍ट की है, जिसमें उन्‍होंने कहा कि वो भारत की एक जुनूनी टीम से जुड़ने जा रहे हैं। स्मिथ ने कहा, 'नमस्‍ते इंडिया। मेरे पास आप लोगों के लिए एक उत्‍साहजनक खबर है। मैं आईपीएल 2023 से जुड़ रहा हूं। हां, ये सही है। मैं भारत में एक बेहतरीन और जुनूनी टीम से जुड़ रहा हूं।'

आईपीएल 2023 में क्‍यों नहीं खेलेंगे स्मिथ

याद दिला दें कि स्‍टीव स्मिथ ने आईपीएल 2022 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का प्रतिनिधित्‍व किया था। फिर इस साल स्मिथ ने आईपीएल में हिस्‍सा लेने से इंकार कर दिया था। स्मिथ के इस फैसले के पीछे की वजह मानी जा रही थी कि वो एशेज सीरीज की तैयारियों में जुटेंगे। इसके अलावा खबरें यह भी थी कि आईपीएल 2022 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की तरफ से खेलते हुए स्मिथ ने ज्‍यादातर समय बेंच गर्म की थी। यही वजह रही कि उन्‍होंने आईपीएल 2023 में हिस्‍सा नहीं लेने का फैसला किया था।

2012 में आईपीएल डेब्‍यू करने वाले स्‍टीव स्मिथ ने इस लीग में अब तक कुल 103 मैच खेले हैं। इस दौरान 1 शतक और 11 अर्धशतकों की मदद से स्मिथ ने 2485 रन बनाए। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने यह रन 34.51 की औसत और 128.09 के स्‍ट्राइक रेट से बनाए। स्टीव स्मिथ कितने मैचों में कमेंट्री करेंगे यह तो साफ नहीं हो पाया है, लेकिन फैंस इस खिलाड़ी के क्रिकेट ज्ञान को सुनने के लिए बेताब जरूर हैं।