विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौरव गांगुली ने बताया ये बल्लेबाज आइपीएल में लगा सकता है दोहरा शतक

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 05 Apr 2018 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 06 Apr 2018 10:10 AM (IST)

गांगुली ने भरोसा जताया कि क्रिकेट से सबसे छोटे प्रारूप में भी दोहरा शतक लग सकता है।

सौरव गांगुली ने बताया ये बल्लेबाज आइपीएल में लगा सकता है दोहरा शतक
सौरव गांगुली ने बताया ये बल्लेबाज आइपीएल में लगा सकता है दोहरा शतक

 नई दिल्ली। आइपीएल के पिछले 10 सीजन में एक बार भी किसी खिलाड़ी ने दोहरा शतक नहीं लगाया। एक बार फिर से आइपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत 7 अप्रैल से होगा। आइपीएल में दोहरा शतक लगाने की बात पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन में खूब चलेंगे और जमकर खेलते हुए वो 200 रन का आंकड़ा भी छू लेंगे। गांगुली ने कहा कि रोहित ने इस मामले में प्रेरणा सचिन से ली है। अब वो दिन दूर नहीं जब वो टी20 में भी दोहरा शतक लगा देंगे। 

गौरतलब है कि भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम पर वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। हालांकि क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में वो ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए हैं। इसके बावजूद गांगुली को उम्मीद है कि रोहित क्रिकेट के इस प्रारूप में भी दोहरा शतक लगाने में कामयाब रहेंगे। 

गांगुली ने ये सारी बातें अपनी आत्मकथा ए सेंचुरी इज नॉट इनफ के लांच के मौके पर कही। इस मौके पर उनके साथ सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा भी मौजूद थे। गांगुली ने कहा कि क्रिकेट हो या फिर कोई और खेल इसमें सबसे ज्यादा मायने ये रखता है कि आप कठिन परिस्थिति में खुद को कैसे संभालते हैं। उन्होंने अपने पुराने समय का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त जो भी हुआ वो दूर्भाग्यपूर्ण था। मैंने टीम में अपनी जगह खोने के बाद वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत की और जब टीम में मेरी वापसी हुई तब मानसिक रूप से मैं  और मजबूत हो चुका था। अपने अपने क्रिकेट करियर के आखिरी चार ओवर्स में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और सचिन के मुकाबिक वो मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल था। 

गांगुली ने कहा कि विश्व क्रिकेट में सबसे पहले दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाया था और उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए रोहित ने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक लगाया। अब वो दिन दूर नहीं जब हम उन्हें टी20 में दोहरा शतक लगाते हुए देख सकेंगे।