Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LSG vs GT: गुजरात के जय-वीरू! साई और गिल ने लगा दी रिकॉर्ड्स झड़ी, कप्तान ने हासिल किया खास मुकाम

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 06:37 PM (IST)

    लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुभमन गिल ने 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं साई सुदर्शन ने 32 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। गिल ने 38 गेंद पर 6 चौके और एक सिक्स की मदद से 60 रन की पारी खेली जबकि साई सुदर्शन 37 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।

    Hero Image
    साई और गिल के बीच हुई पांचवीं शतकीय साझेदारी। फोटो- BCCI

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 26वें मैच में गुजरात टाइटन्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से है। गुजरात के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने लखनऊ के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। कप्तान शुभमन गिल भी पीछे नहीं रहे। गिल ने भी अर्धशतक जड़ा। साई और गिल के बीच इस मैच में शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने मिलकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गिल ने गुजरात के लिए 2000 IPL रन पूरे किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुभमन गिल ने 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, साई सुदर्शन ने 32 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। गिल ने 38 गेंद पर 6 चौके और एक सिक्स की मदद से 60 रन की पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन 37 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन का इस सीजन में ये छठे मैच में चौथा अर्धशतक रहा और वो इस लीग में 300 रन बनाने वाले पहले बैटर भी बन गए।

    5वीं बार की शतकीय साझेदारी

    इसके अलावा गिल और साई ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रन की शतकीय साझेदारी हुई। आईपीएल में ये 5वां मौका था जब इन दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। इसके बाद साई और गिल ने गंभीर-उथप्पा, बेयरस्टो-वार्नर, मयंक अग्रवाल-केएल राहुल की बराबरी कर ली।

    आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी

    • 10 – एबी डिविलियर्स और विराट कोहली
    • 9 – क्रिस गेल और विराट कोहली
    • 6 – शिखर धवन और डेविड वार्नर
    • 6 – फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली
    • 5 – मयंक अग्रवाल और केएल राहुल
    • 5 – जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर
    • 5 – गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा
    • 5 – साई सुदर्शन और शुभमन गिल

    गुजरात के लिए आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी

    • 210 रन – शुभमन गिल, साई सुदर्शन बनाम सीएसके, अहमदाबाद, 2024
    • 142 रन – शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा बनाम एलएसजी, अहमदाबाद, 2023
    • 120 रन – शुभमन गिल, साई सुदर्शन बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025
    • 106 रन – शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा बनाम एमआई, ब्रेबॉर्न, 2022

    गिल ने बनाए दो हजार रन

    वहीं, शुभमन गिल ने अपने नाम एक और अनोखी उपलब्धि दर्ज की। गिल ने गुजरात टाइटन्स के लिए 2000 आईपीएल रन पूरे कर लिए हैं। लखनऊ के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

    यह भी पढ़ें- LSG vs GT: 3 साल बाद ओपनिंग पर लौटे ऋषभ पंत, फिर भी नहीं बदले हालात, लखनऊ को संकट में ढकेला!