श्रेयस अय्यर को जापान के खिलाफ मैच से पहले सता रहा है एक डर, नए देश की नई हवा पर जमकर की बात
भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को जापान के खिलाफ पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर को एक डर सता रहा है।
-1789990513739_m.webp)
भारत और जापान के बीच होगी टक्कर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर जापान के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। टीम इंडिया जापान पहुंच चुकी है और भारतीय कप्तान वहां की आवोहवा देख बेहद खुश हैं, लेकिन इस ऐतिहासिक मैच से पहले अय्यर को एक डर सता रहा है। ये मैच मंगलवार को खेला जाएगा।
ये मैच भारत और जापान के कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर खेला जा रहा है। पहली बार ये दोनों टीमें क्रिकेट के मैदान पर टकराने जा रही हैं। जापान का कद विश्व क्रिकेट में बहुत छोटा है। वहीं भारत टी20 में मौजूदा विश्व विजेता है।
सता रहा है डर
ये मैच सानो में खेला जाना है। ये टोक्यो से 100 किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन बारिश यहां का मजा बिगाड़ सकती है। बारिश के कारण ही भारत को अपना प्रैक्टिस सेशन तक रद करना पड़ा था। अय्यर ने मैच से पहले सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, " ये वाकई में हमारे लिए काफी रोमांचक मैच होने वाला है। हम पहली बार जापान में खेल रहे हैं और मुझे कंडीशंस, विकेट के बारे में ज्यादा पता नहीं है। लेकिन हम एक शानदार मैच के लिए तैयार हैं।"
उन्होंने कहा, "मैंने कुछ रील्स देखी हैं, लेकिन हम अपनी रिसर्च करेंगे और खिलाड़ियों के बारे में पता करेंगे। उम्मीद है कि कल बारिश न हो। जो भी दर्शक यहां आएं उनको एक शानदार मैच देखने को मिले।"
बिल्कुल अलग अनुभव
अय्यर ने कहा कि जापान आना उनके और उनकी टीम के लिए एक अलग अनुभव है और खिलाड़ी यहां के नजारों, प्राकृतिक सौंदर्य से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, "हमने अभी तक जो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड , न्यूजीलैंड में देखा है ये उससे एकदम अलग अनुभव है। हम पहली बार यहां आए हैं। यहां का कल्चर, लोग कई मायनों में अलग हैं जैसे अनुशासन। मैं वो इंसान हूं जिसे नए कल्चर को जानना पसंद है। ये हमारे लिए एक अलग चुनौती है।"
