विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'KKR को मैच जीतने का कोई हक नहीं...' Hardik Pandya की खराब कप्तानी पर जमकर बरसे Shane Watson, कई फैसलों पर खड़े किए सवाल

Published: Sat, 04 May 2024 05:08 PM (IST)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया। वानखेड़े के मैदान पर केकेआर ने 12 साल बाद ...और पढ़ें

Hardik Pandya: शेन वॉट्सन ने उठाए हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल।
Hardik Pandya: शेन वॉट्सन ने उठाए हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल।

HighLights

  1. हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर जमकर बरसे शेन वॉट्सन
  2. पूर्व कंगारू ऑलराउंडर ने हार्दिक के कई फैसलों पर उठाए सवाल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 24 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के साथ ही पांच बार की चैंपियन मुंबई के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। केकेआर एक समय पर 57 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन टीम मैच में जोरदार कमबैक करने में सफल रही। जीता हुआ मैच गंवाने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना हो रही है। शेन वॉट्सन ने भी हार्दिक को आड़े हाथों लिया है।

हार्दिक पर भड़के वॉट्सन

शेन वॉट्सन ने जिओ सिनेमा के साथ बातचीत करते हुए हार्दिक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। पूर्व कंगारू ऑलराउंडर ने कहा, "पांच विकेट गंवाने के बाद केकेआर जिस पोजीशन में थी, वहां से टीम को मैच जीतने का कोई हक नहीं था। यह दिखाता है कि उन्होंने जबरदस्त लड़ाई लड़ी। बॉलिंग में बदलाव या बल्लेबाजी क्रम को लेकर किए गए कुछ फैसले बेहद खराब थे, जिसके चलते केकेआर को मैच में उस समय हावी होने का मौका मिला, जब मैच एकदम कांटे का चल रहा था।"

यह भी पढ़ेंMI vs KKR: 'कहां छिपा रखा था...' वेंकटेश अय्यर ने एलिसा हीली को लेकर किया मजाक, मिचेल स्टार्क ने दिया यह शानदार जवाब

केकेआर की कंगारू ऑलराउंडर ने की तारीफ

वॉट्सन ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "देखिए इस जीत से केकेआर को काफी कॉन्फिडेंस मिलेगा, क्योंकि उन्होंने मैच में उस पोजीशन से वापसी की, जहां से मुकाबला खत्म नजर आ रहा था।" कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से बल्लेबाजी में वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे ने रंग जमाया। वेंकटेश ने 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मनीष ने 42 रन की दमदार पारी खेली।

वानखेड़े के मैदान पर टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन खासतौर पर कमाल का रहा। मिचेल स्टार्क ने फॉर्म में वापसी करते हुए चार विकेट झटके। स्टार्क ने एक ही ओवर में तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए।