विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमारी तरक्की में इंडिया रोड़ा,' शाहिद अफरीदी ने फिर उगला जहर, भारत को लेकर दिया विवादित बयान

Published: Wed, 14 May 2025 09:40 PM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर फिर जहर उगला है। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद शाहिद अफरीदी पाकिस्तान में एक विजय यात्रा निकाली जबकि उनके देश को भारतीय सेना से मुंह की खानी पड़ी। इस दौरान भारत को लेकर विवादित बयान दे दिया है।

शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर। फाइल फोटो
शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर। फाइल फोटो

HighLights

  1. शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर
  2. पाकिस्तान के विकास में भारत को बताया विलेन
  3. पाकिस्तान में निकाली विजय रैली

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर फिर जहर उगला है। अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान के विकास की राह में भारत टांग अड़ा रहा है। उन्होंने यह बात पाकिस्तान में एक विजय यात्रा के दौरान कही।

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद शाहिद अफरीदी पाकिस्तान में एक विजय यात्रा निकाली, जबकि उनके देश को भारतीय सेना से मुंह की खानी पड़ी। इसके बावजूद अफरीदी हर जगह प्रचार करते फिर रहे हैं कि संघर्ष में पाकिस्तान सेना की जीत हुई है। शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान में मीडिया से बातचीत करते हुए भारत को जमकर कोसा।

'हमारी तरक्की रोक रहा भारत'

अफरीदी ने कहा, इंडिया तरक्की कर रहा है और हम उसकी तरक्की में बहुत खुश रहे हैं। उनकी क्रिकेट आगे बढ़ रही है, अच्छी बात है। हम आगे बढ़ रहे हैं तो हमें रोका जा रहा है। ये क्या पड़ोसियों के काम हैं।

शाहिद अफरीदी ने आरोप लगाया कि उन्हें आगे बढ़ने से इंडिया रोक रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफरीदी का जमकर मजाक बन रहा है। अफरीदी यह बात भूल गए कि उनके मुल्क के लोग ही अपने देश के दुश्मन हैं।

भारत से करते हैं नफरत

बता दें शाहिद अफरीदी की भारतीय आर्मी से नफरत की एक खास वजह भी है। दरअसल, शाहिद अफरीदी का चचेरा भाई भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मारा गया था। साल 2003 में अनंतनाग में हुई एक मुठभेड़ में BSF ने शाहिद अफरीदी के भाई को मार गिराया था।

शाहिद अफरीदी के भाई का नाम शाकिब था। शाकिब हरकत-उल-अंसार का बटालियन कमांडर बताया था। उस वक्त BSF ने बताया था कि शाकिब के पास से बरामद डाक्यूमेंट्स से साबित होता था कि उसके शाहिद अफरीदी से संबंध थे, लेकिन तब शाहिद अफरीदी ने इस बात से मुंह मोड़ लिया था।

यह भी पढे़ं- 'सबूत दो पाकिस्तान ने किया...', शाहिद अफरीदी ने की शर्मनाक हरकत, पहलगाम हमले पर दिया खून खौलाने वाला बयान

यह भी पढ़ें- 'शाहिद अफरीदी ने कई बार मुझे धर्म परिवर्तन के लिए कहा, पाकिस्‍तान में नहीं मिली इज्‍जत'; पूर्व क्रिकेटर ने बयां किया अपना दर्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।