विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RR vs RCB Pitch Report: बैटर्स का होगा राज या कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज? जानिए कैसा रहेगा जयपुर की पिच का मिजाज

Published: Sat, 06 Apr 2024 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2024 01:25 PM (IST)

संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स का अभी तक आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। राजस्थान की ...और पढ़ें

RR vs RCB Pitch Report: कैसा खेलेगी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच?
RR vs RCB Pitch Report: कैसा खेलेगी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच?

HighLights

  1. RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी
  2. RR vs RCB: आरसीबी से अपने घर में भिड़ेगी राजस्थान की टीम
  3. RR vs RCB: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा आरसीबी और राजस्थान का मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का 19वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच 6 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होना है। राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन शुरुआत शानदार रही।

संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक तीनों मैचों में जीत हासिल की है और वह इस वक्त आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं, जबकि आरसीबी की टीम को मौजूदा सीजन में 4 मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई। पिछले मैच में आरसीबी को लखनऊ ने 28 रन की हराया था। ऐसे में अब फाफ डूप्लेसी की आरसीबी टीम जयपुर में शानदार वापसी करना चाहेंगी। आइए जानते हैं जयपुर के मानसिंह स्टेडियम की पिज कैसा खेलेगी?

RR vs RCB Pitch Report: कैसा खेलेगी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच?

सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Man Singh Stadium Jaipur) की पिच पर बैटर्स का बोलबाला रहता है। यहां गेंदबाजों से लेकर स्पिनर्स तक हर किसी भी काफी फायदा मिलता है। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले टीम गेंदबाजी का फैसला लेना चाहेंगी। मैदान बड़ा होने की वजह से इस ग्राउंड पर बैटर्स को बाउंड्री लगाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2024: कौन हैं Ashutosh Sharma? इंदौर की गलियों से निकलकर आईपीएल में रातों-रात चमका ये स्टार

क्या कहते हैं आंकड़े? (Sawai Man Singh Cricket Stadium,Jaipur Stats)

सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुल 128 मैच खेले गए हैं, जबकि आईपीएल के इस ग्राउंड पर कुल 52 मैच खेले गए हैं। इस मैदान पर खेले गए आईपीएल के 52 मैचों में 33 मैच में मेजबान टीम को जीत मिली, जबकि 19 बार मेहमान टीम ने जीत दर्ज की।

RR vs RCB Head To Head Record: राजस्थान और आरसीबी का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अगर बात करें राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो बता दें कि दोनों टीमों के बीच 27 बार भिंड़त हुई, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैचों में जीत हासिल की और आरसीबी को 15 मैचों में जीत मिली। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पांच मैच जीते, जबकि आरसीबी ने भी इतने ही मैच अपने नाम किए। बाद में बैटिंग करते हुए राजस्थान की टीम को 7 बार जीत मिली, जबकि आरसीबी को 10 बार जीत मिली।

यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav Video: 'फोन दो ना, कैसे लोगे फोटो...', सूर्या भाऊ का एकदम निराला अंदाज इंटरनेट पर छाया