यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Suryakumar Yadav Video: 'फोन दो ना, कैसे लोगे फोटो...', सूर्या भाऊ का एकदम निराला अंदाज इंटरनेट पर छाया
सूर्यकुमार यादव जल्द ही मुंबई इंडियंस से जुड़ सकते हैं। एनसीए ने सूर्यकुमार यादव को फिट घोषित कर दिया है ...और पढ़ें

HighLights
- सूर्यकुमार यादव ने फैंस के साथ फोटो क्लिक करने के लिए अपना अलग अवतार दिखाया
- सूर्यकुमार यादव को एनसीए ने फिट घोषित करार दिया और वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेल सकते हैं
- सूर्यकुमार यादव ने दिसंबर 2023 में अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच खेला था
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को युवा फैंस के साथ एयरपोर्ट पर फोटो क्लिक कराते हुए देखा गया। सूर्यकुमार यादव ने बेंगलुरु से मुंबई जाते समय फैंस का दिन बना दिया और अपने निराले अंदाज में उनके साथ क्लिक कराएं।
बता दें कि सूर्यकुमार यादव शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ेंगे। सूर्या को एनसीए ने फिट घोषित कर दिया है। मुंबई के बल्लेबाज ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच दिसंबर 2023 में खेला था। बहरहाल, सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Ashutosh Sharma? इंदौर की गलियों से निकलकर आईपीएल में रातों-रात चमका ये स्टार
कुछ युवा फैंस ने सूर्यकुमार यादव के साथ फोटो क्लिक कराने की गुजारिश की। तब सूर्यकुमार यादव ने अपना निराला अंदाज दिखाया और फैंस से कहा, ''फोन दो ना... फोटो कैसे लेगा।'' सूर्या ने एकदम मुंबई की लोकल भाषा में फैंस से बातचीत की और इस पल का वीडियो वायरल हो गया है।
View this post on Instagram
(video credit- voompla instagram)
सूर्या के जुड़ने से मजबूत होगा मुंबई
सूर्यकुमार यादव की वापसी मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी बात है। सूर्या मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज हैं और टी20 प्रारूप में उनकी अलग तूती बोलती है। पिछले सीजन में सूर्या मुंबई के सर्वश्रेष्ठ रन स्कोरर थे। तब उन्होंने 16 मैचों में 181.13 के स्ट्राइक रेट से 605 रन बनाए थे। आईपीएल 2023 में सूर्या ने मुंबई के लिए एक शतक और पांच अर्धशतक जमाए हैं।
मुंबई को पहली जीत की तलाश
मुंबई इंडियंस का मौजूदा सीजन में अब तक बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले गंवाएं हैं। लगातार तीन मैचों में तीन हार के साथ मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। मुंबई की टीम अपने अगले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी और टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।
