RR vs RCB: ग्रीन जर्सी में मैदान पर उतरेगी बेंगलुरु, फैंस को सताने लगा हार का डर! जानें कैसा है आरसीबी का रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 28वें मुकाबले में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में आरसीबी ग्रीन जर्सी पहनकर खेलती नजर आएगी। बेंगलुरु 2011 से इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन एक मैच में ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान में उतरती है। यह सिलसिला 2011 से चालू हुआ था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 28वें मुकाबले में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंसर्ज बेंगलुरु के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले मुकाबले आरसीबी ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी। बेंगलुरु 2011 से आईपीएल के हर सीजन एक मैच में ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान में उतरती है। यह सिलसिला 2011 से चालू हुआ था।
ग्रीन जर्सी में खेले हैं 14 मुकाबले
हालांकि, ग्रीन जर्सी में रॉयल चैलेंसर्ज बेंगलुरु का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में फैंस को डर सता रहा है कि आरसीबी उनके रविवार का मजा किरकिरा ना कर दे। दरअसल, ग्रीन जर्सी में रॉयल चैलेंसर्ज बेंगलुरु ने अब तक 14 मैच खेले हैं। इस दौरान बेंगलुरु को केवल 4 मैच में जीत मिली है। इतना ही आरसीबी को 9 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके अलावा 1 मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला है। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
5वीं बार घर से बाहर खेलेगी
आरसीबी पांचवीं बार अपने होम ग्राउंड से बाहर हरी जर्सी में खेलने उतरेगी। 2020, 2021 और 2022 सीजन के मैच कोविड महामारी के कारण अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए गए थे। 2024 में भी आरसीबी को अपने घर से बाहर ग्रीन जर्सी में खेलना पड़ा था। 18वें सीजन में भी यह टीम विपक्षी टीम के ग्राउंड पर हरी जर्सी में खेलती नजर आएगी। यह तीसरी बार होगा जब RCB का सामना 'गो ग्रीन' मैच में राजस्थान रॉयल्स से होगा।
क्या है गो ग्रीन पहल
बता दें कि 'गो ग्रीन' पहल की शुरुआत पेड़ लगाने और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए की गई थी। आरसीबी के कप्तान टॉस के दौरान राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को स्मृति चिन्ह के रूप में एक पौधा भी भेंट करेंगे। बेंगलुरु अपने अगले मैच में 100 प्रतिशत रिसाइकिल की गई सामग्री से बनी हरी जर्सी पहनेगी।
ग्रीन जर्सी में RCB के आंकड़े
- कुल मुकाबले: 14
- RCB ने जीते: 4
- विरोधी टीम ने जीते: 9
- बेनतीजा रहे: 1
ग्रीन जर्सी में RCB का प्रदर्शन
- IPL 2011: बेंगलुरु 9 विकेट से जीती।
- IPL 2012: मुंबई इंडियंस 5 विकेट से जीती।
- IPL 2013: पंजाब किंग्स 7 विकेट से जीती।
- IPL 2014: चेन्नई 8 विकेट से जीती।
- IPL 2015: बेनतीजा रहा मुकाबला।
- IPL 2016: बेंगलुरु 144 रनों से जीती।
- IPL 2017: केकेआर 6 विकेट से जीती।
- IPL 2018: राजस्थान 19 रनों से जीती।
- IPL 2019: दिल्ली 4 विकेट से जीती।
- IPL 2020: चेन्नई 8 विकेट से जीती।
- IPL 2021: कोलकाता 9 विकेट से जीती।
- IPL 2022: बेंगलुरु 67 रनों से जीती।
- IPL 2023: बेंगलुरु 7 रनों से जीती।
- IPL 2024: कोलकाता 1 रन से जीती।
ये भी पढ़ें: राजस्थान के खिलाफ बड़े बदलाव के साथ उतरेगी बेंगलुरु, मैदान पर पूरी तरह अलग नजर आएगी; जानें क्या है पूरा माजरा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।