विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हॉटी हूं, नॉटी हूं और सिक्स्टी हूं...', Ravi Shastri की लेटेस्ट तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, फैंस बोले- 'कुछ तो गड़बड़ है दया..'

Published: Wed, 10 Apr 2024 03:28 PM (IST)

रवि शास्त्री ने अपने एक्स पर फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैं हॉटी हूं मैं ...और पढ़ें

Ravi Shastri की लेटेस्ट फोटो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Ravi Shastri की लेटेस्ट फोटो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

HighLights

  1. रवि शास्त्री ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर फैंस को किया कंफ्यूज
  2. रवि शास्त्री ने फोटो के कैप्शन में लिखा- मैं हॉटी, नॉटी और सिक्स्टी हूं
  3. रवि शास्त्री की तस्वीर पर फैंस दे रहे तरह-तरह के रिएक्शनंस

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर और हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक तस्वीर शेयर कर हर किसी को हैरानी में डाल दिया हैं। रवि शास्त्री ने जो तस्वीर शेयर की हैं, उसमें वह नीले रंग का बाथरोब पहने हुए नजर आ रहे हैं। 61 साल के रवि शास्त्री इस वक्त आईपीएल 2024 में कमेंटेटर और एक्सपर्ट के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने अपनी जो फोटो शेयर की, उस पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Ravi Shastri की लेटेस्ट फोटो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

दरअसल, रवि शास्त्री ने अपने एक्स पर फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैं हॉटी हूं, मैं नॉटी हूं और मैं सिक्सटी हूं। उनके इस पोस्ट फैंस काफी हैरान है। लोगों ने इस पोस्ट के बाद कहा कि कुछ तो गड़बड़ है, शायद ये शास्त्री के किसी नए एड का सीन है या फिर उनका अकाउंट हैक हुआ। इस पोस्ट को X पर आए हुई कुछ ही घंटे हुए हैं, लेकिन इसे 1.1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा इसको 1000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

रवि शास्त्री ने बतौर भारतीय टीम के हेड कोच का रोल 2017 में निभाया था और टी20 विश्व कप 2021 के बाद राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया। अगर बात करें शास्त्री के क्रिकेट करियर की तो 1981 से लेकर 1992 तक शास्त्री ने 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 7000 इंटरनेशनल रन और 272 इंटरनेशनल विकेट लिए। अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 1992 में खेलने के बाद शास्त्री ने टीवी कमेंटेटर के रूप में 1995 में डेब्यू किया। तब से लेकर अभी तक शास्त्री कमेंटेटर की भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: 'यकीनन ये मेरा आखिरी IPL', Dinesh Karthik ने की पुष्टि; इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान को मजाक-मजाक में लताड़ा