विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PBKS vs DC Dream 11 Prediction: इस खिलाड़ी को बना सकते हैं अपना कप्‍तान! पंजाब-दिल्‍ली के बीच मैच के लिए बनाए अपनी ड्रीम 11 टीम

Published: Fri, 22 Mar 2024 10:23 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2024 01:24 PM (IST)

पंजाब किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच शनिवार को आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला मुल्‍लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्‍ट्रीय ...और पढ़ें

PBKS vs DC ड्रीम 11 (Punjab kings vs Delhi Capitals Dream 11 prediction)
PBKS vs DC ड्रीम 11 (Punjab kings vs Delhi Capitals Dream 11 prediction)

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऋषभ पंत लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। पंत के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स का सामना पंजाब किंग्‍स से होगा। पंजाब और दिल्‍ली के बीच आईपीएल 2024 का दूसरा मैच मुल्‍लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। यह ग्राउंड पहली बार आईपीएल की मेजबानी करेगा। 

दोनों ही टीमें पिछले आईपीएल सीजन में अपने खराब प्रदर्शन के बाद इस बार शानदार शुरुआत करेगी। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स 9वें पायदान और पंजाब 8वें रैंक पर रही थी। ऐसे में शनिवार को होने वाले पहले डबल हेडर मुकाबले के लिए फैंस को बताते हैं ड्रीम-11, संभावित प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट।

PBKS vs DC ड्रीम 11 संभावित टीम 1 (Punjab kings vs Delhi Capitals Dream 11 prediction)

कीपर- ऋषभ पंच, प्रभासिमरन सिंह

बैट्समैन- डेविड वॉर्नर, शिखर धवन ( उप-कप्तान), जॉनी बेयरस्टो

ऑलराउंडर्स- मिचेल मार्च( कप्तान), अक्षर पटेल, लियाम लिविंगस्टन, सैम करन

बॉलर्स- कुलदीप यादव, कगिसो रबाडा

यह भी पढ़ें: PBKS vs DC Live Streaming: जब आमने-सामने होंगे पंत-गब्बर तो मजा होगा दोगुना, फ्री में लाइव मैच देखने के लिए अपनाएं ये धांसू टिप्स

PBKS vs DC संभावित प्लेइंग-11 (Punjab King vs Delhi Capitals Predicted playing 11) 

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

यह भी पढ़ें: IPL 2024: Glenn Maxwell ने तोड़ा पीयूष चावला का रिकॉर्ड, सुनील नारायण की कर ली बराबरी; टॉप पर हैं कार्तिक-रोहित

PBKS vs DC Live Streaming: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्ट्रीमिंग

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का दूसरा मैच टीवी पर ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।  इसके अलावा जियो सिनेमा एप डाउनलोड कर आप फ्री में आईपीएल 2024 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

PBKS vs DC Pitch Report: नई पिच पर किसे मिलेगी मदद?

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली बार आईपीएल (IPL) का मुकाबला 23 मार्च 2024 को खेला जाएगा। मुल्लांपुर की पिच पेसर्स और स्पिनर्स दोनों के लिए मददगार साबित रहती है।

इसके अलावा बैटर्स को इस ग्राउंड पर रन बनाने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान इस स्टेडियम में कुल 23 टी20 मैच खेले गए थे, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 15 मैच जीते और बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 8 मैचों में जीत मिली। पहली पारी का औसत 148 रन का रहा है। ऐसे में टॉस जीतकर टीम पहले बैटिंग का फैसला लेना चाहेंगी।