विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PBKS vs DC Live Streaming: फ्री में पंजाब किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स का लाइव मैच देखने के लिए अपनाएं ये धांसू टिप्स

Published: Fri, 22 Mar 2024 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2024 02:02 PM (IST)

आईपीएल 2024 का फीवर शुरू हो गया है जिसमें दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच खेला जाएगा। ...और पढ़ें

PBKS vs DC Live Streaming: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का लाइव मैच
PBKS vs DC Live Streaming: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का लाइव मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PBKS vs DC Live Streaming IPL 2024: पंजाब किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स की भिड़ंत आईपीएल 2024 के दूसरे मुकाबले में होगी। यह मैच मुल्‍लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान अपना आईपीएल डेब्‍यू करने जा रहा है। दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मैच होने की उम्‍मीद है।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स दोनों का आईपीएल 2023 में खराब प्रदर्शन रहा था। पंत 14 महीने बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन के पास हैं। 

IPL 2024 का दूसरा मुकाबला कब खेला जाएगा? ( IPL 2024 2nd Match Punjab Kings vs Delhi Capitals)

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 (IPL 2024)  का दूसरा मुकाबला 23 मार्च को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। 

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का कहां खेला जाएगा मुकाबला? (Punjab Kings vs Delhi Capitals Match Venue)

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला 23 मार्च को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा विंदरसिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: CSK vs RCB: Faf du Plessis के आगे गेंदबाजी भूले Deepak Chahar, आरसीबी के कप्तान ने मचाया बल्ले से कोहराम, एक ओवर में जड़े चार चौके

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स कितने बजे से शुरू होगा मैच? (PBKS vs DC Match Time)

आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस का सिक्का उछाला जाएगा।

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कहां देख सकते हैं लाइव मैच? (PBKS vs DC Live Match Telecast & Live Streaming)

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का दूसरा मैच टीवी पर ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 पर देख सकते हैं। टीवी पर आप अंग्रेजी, हिंदी में कमेंट्री सुन सकते हैं।

इसके अलावा जियो सिनेमा एप डाउनलोड कर आप फ्री में आईपीएल 2024 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।