विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noor Ahmad: जिसके लिए चेन्‍नई ने लड़ी गुजरात से लड़ाई, उसने पहले ही मैच में मचाई तबाही; मुंबई के खिलाफ रचा इतिहास

Published: Sun, 23 Mar 2025 10:21 PM (GMT+05:30)

आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। इस हाईवोल्‍टेज मैच ...और पढ़ें

ऑक्‍शन में नूर को 10 करोड़ में खरीदा था। इमेज- सीएसके, एक्‍स
ऑक्‍शन में नूर को 10 करोड़ में खरीदा था। इमेज- सीएसके, एक्‍स

HighLights

  1. नूर अहमद ने कंजूसी से गेंदबाजी की
  2. अहमद ने 4 विकेट अपने नाम किए
  3. मुंबई इंडियंस ने बनाए 155 रन

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। इस हाईवोल्‍टेज मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। उनका यह फैसला सही साबित हुआ।

नूर अहमद की बेहतरीन गेंदबजी के चलते मुंबई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बना सकी। अफगानिस्‍तान के स्पिनर नूर अहमद ने 4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्‍होंने काफी कंजूसी से रन खर्च किए। नूर के अलावा खलील अहमद के खाते में 3 विकेट आए।

मुंबई के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

नूर ने 4.50 की इकोनॉमी से 18 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। उन्‍होंने सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज और नमन धीर को अपने जाल में फंसाया। इसके साथ ही नूर ने इतिहास रच दिया। वह मुंबई के खिलाफ बेस्‍ट गेंदबाजी करने वाले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के स्पिनर बन गए हैं। इस मामले में नूर ने रवींद्र जडेजा का पीछे छोड़ दिया है। आज से पहले तक चेन्‍नई का कोई भी स्पिनर मुंबई के खिलाफ 4 विकेट नहीं ले पाया था।

MI के खिलाफ CSK स्पिनर द्वारा बेस्‍ट गेंदबाजी

  • 4/18 - नूर अहमद, चेन्नई, 2025
  • 3/20 - रवींद्र जडेजा, वानखेड़े, 2023
  • 3/29 - रवींद्र जडेजा, वानखेड़े, 2013
  • 3/30 - रविचंद्रन अश्विन, वानखेड़े, 2014
  • 3/31 - रवींद्र जडेजा, दिल्ली, 2013

ये भी पढ़ें: IPL 2025: रोहित शर्मा की ये कैसी शुरुआत? धांसू रिकॉर्ड बनाया और नाक भी कटाई

2022 से लीग का हिस्‍सा हैं नूर

  • नूर अहमद 2022 से इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्‍सा हैं।
  • 2022 में गुजरात टाइटंस ने उन्‍हें 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था।
  • IPL 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्‍शन में चेन्‍नई ने गुजरात से नूर को छीन लिया था।
  • साउदी अरब में हुए ऑक्‍शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने नूर को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था।
  • बाएं हाथ के रिस्‍ट स्पिनर को पहले सीएसके ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
  • ऐसे में गुजरात टाइटंस ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करने का विकल्प चुना।
  • तब सीएसके मैनेजमेंट ने बोली को 5 से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये दिया।
  • इसके बाद गुजरात टाइटंस ने हाथ खड़े कर दिए।
  • आईपीएल 2023 में नूर अहमद ने 13 मैच खेले थे और 16 विकेट चटकाए थे।
  • लीग के पिछले सीजन में नूर ने 10 मुकाबलों में 8 सफलताएं प्राप्‍त की थीं।

ये भी पढ़ें: CSK vs MI: ये MSD मैजिक है... 0.12 सेकेंड में धोनी ने उड़ा दी स्टंप्स; सूर्यकुमार ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा