विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naveen Ul Haq vs Virat Kohli: नवीन उल हक के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली, गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 07 May 2023 02:59 PM (IST)

Virat Kohli Naveen Ul Haq IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच में विराट ...और पढ़ें

Virat Kohli से भिड़ने वाले Naveen Ul Haq के नए पोस्ट ने मचाया हंगामा
Virat Kohli से भिड़ने वाले Naveen Ul Haq के नए पोस्ट ने मचाया हंगामा

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Virat Kohli Naveen Ul Haq IPL 2023 आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) और नवीन उल हक के बीच नोकझोंक हुई थी। इस मामले को एक बार फिर से नवीन उल हक ने इशारों-ही-इशारों में फिर से ताजा कर दिया है।

अफगानी प्लेयर ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके तुंरत कुछ वक्त बाद गौतम गंभीर ने इस पर रिएक्ट किया है। ये पोस्ट को देखकर ये कयास लगाया जा रहा है विराट कोहली को लेकर नवीन उल हक ने ये ट्वीट किया है। आइए जानते हैम इस बारे में विस्तार से।

Virat Kohli से भिड़ने वाले Naveen Ul Haq के नए पोस्ट ने मचाया हंगामा 

दरअसल, नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) ने सोशल मीडिया पर अपनी और मेंटोर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, लोगों के साथ वैसा ही व्यवहार करें, जैसा आप चाहते हैं। लोगों से वैसे ही बात करें, जैसे आप चाहते हैं कि आपसे बात की जाए।

Virat Kohli से झगड़े के बाद Naveen Ul Haq ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मैं यहां किसी की गाली सुनने नहीं आया

नवीन के इस पोस्ट में उन्होंने गौतम गंभीर को GOAT भी बताया। बता दें कि इसके बाद गौतम गंभीर ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया और लिखा, जैसे हो, वैसे रहो, कभी मत बदलो। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि नवीन और गौतम ने इशारों में ही विराट कोहली पर अपनी भड़ास निकाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Naveen ul haq Murid (@naveen_ul_haq)

गौरतलब हो कि विराट कोहली और नवीन उल हक की बहसबाजी में गौतम गंभीर बीच में कूद उठे थे और उसके बाद मैदान पर विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तीखी बहस हई थी। इस मामले में बाद में बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए विराट कोहली और गंभीर पर मैच फीस का 100-100 प्रतिशत जुर्माना लगाया था। वहीं, नवीन उल हक पर 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया था।

IPL 2023: 16वीं बार 0 पर आउट हुए Rohit Sharma, तो भड़क उठे Sunil Gavaskar, कहा- 'अब आपको टीम से बाहर...'