विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2018: मुंबई इंडियंस को चुनौती देने उतरेंगे पंजाब के किंग्स

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 03 May 2018 09:29 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 04 May 2018 06:14 PM (GMT+05:30)

किंग्स इलेवन पंजाब का सामना होलकर स्टेडियम में चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा।

IPL 2018: मुंबई इंडियंस को चुनौती देने उतरेंगे पंजाब के किंग्स
IPL 2018: मुंबई इंडियंस को चुनौती देने उतरेंगे पंजाब के किंग्स

नईदुनिया, इंदौर। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम शुक्रवार को होलकर स्टेडियम में आइपीएल-11 में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। मुंबई वही टीम है जिससे उसे पिछले साल इसी स्टेडियम में हार मिली थी। अपने दूसरे घरेलू मैदान में पंजाब का यह इस सत्र का पहला मैच है और वह पिछली हार का बदला लेने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, गत चैंपियन मुंबई फिर से जीत की राह पर लौटते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखने की कोशिश करेगी। 

रविचंद्रन अश्विन की अगुआई वाली पंजाब इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और वह पिछले सात में से पांच मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है। कप्तान अश्विन ने अपने उपलब्ध संसाधनों का अच्छा उपयोग किया है। क्रिस गेल और लोकेश राहुल ने इस सत्र में पंजाब को मजबूत शुरुआत दी है। उनके अलावा एरोन ङ्क्षफच, करुण नायर, मयंक अग्रवाल ने भी कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। गेंदबाजी में अंकित राजपूत, एंड्रयू टाई और अफगानिस्तान के युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान ने विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया है। 

दूसरी ओर मुंबई के लिए इस सत्र में अभी तक कुछ भी खास नहीं रहा है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखने के लिए उसे जीत की राह पर वापसी करनी होगी। 

आइपीएल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें