विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Indians ने होम ग्राउंड में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में आजतक कोई भी टीम नहीं कर सकी ये कमाल

Published: Sun, 07 Apr 2024 10:58 PM (IST)

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 की पहली जीत दिल्ली कैपिटल्स को हराकर हासिल की। मुंबई की टीम के लिए होम ...और पढ़ें

वानखेड़े में Mumbai Indians ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वानखेड़े में Mumbai Indians ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

HighLights

  1. मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से दी मात
  2. मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 की पहली जीत मिली
  3. मुंबई इंडियंस टी20 क्रिकेट में 150 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 29 रन से मात दी। मुंबई से मिले 235 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए।

इस मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की ये पहली जीत रही। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई।

वानखेड़े में Mumbai Indians ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसल, आईपीएल 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 29 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की ये पहली जीत है। मुंबई ने सिर्फ जीत दर्ज नहीं की, बल्कि उसने विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस टी20 क्रिकेट में 150 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। एमआई के बाद लिस्ट में सीएसके है, जिसे अभी तक 148 मैचों में जीत नसीब हुई।

यह भी पढ़ें: CSK vs KKR Dream 11 Prediction: धोनी-गायकवाड़ नहीं, इन्हें बनाए टीम का कप्तान, रातों-रात बदल जाएगी आपकी किस्मत!

बिना अर्धशतक के मुंबई इंडियंस ने बनाया टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टोटल

1. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 234/5 (2024)

2. सोमरसेट बनाम केंट-226/5 (2018)

3.आयरलैंड ए बनाम नेपाल ए- 222/5 (2012)

4.ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड- 221/5 (2007)

5.सेंट्रोल डिस्ट्रिक्ट बनाम नॉर्थन डिस्ट्रिक्ट- 221/5 (2019)

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से धोया

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से रोहित के बल्ले से 49 रन निकले। ईशान ने 42 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने तूफानी पारी खेली और इन प्लेयर्स की वजह से मुंबई इंडियंस की टीम 234 रन बनाने में कामयाब हुई। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 205 रन बना सकी। मुंबई इंडियंस की जीत के बाद अंक तालिका में वह 8वें स्थान पर पहुंच गई। मुंबई के पास 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.843 है।