विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL11 में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग कर सकते हैं ये दो तूफानी बल्लेबाज

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 05 Apr 2018 04:03 PM (IST)Updated: Fri, 06 Apr 2018 08:00 AM (IST)

मुंबई इंडियंस के पास ओपनर के तौर पर ज्यादा विकल्प नहीं है।

IPL11 में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग कर सकते हैं ये दो तूफानी बल्लेबाज
IPL11 में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग कर सकते हैं ये दो तूफानी बल्लेबाज

 नई दिल्ली। आइपीएल की मौजूदा चैंपियन टीम मुंबई इंडियस भी अन्य टीमों की तरह बदली-बदली सी नजर आने वाली है। पहले के कुछ खिलाड़ियों को छोड़ दें तो बाकी की पूरी टीम बदली हुई है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई में टीम की बल्लेबाजी और ओपनिंग बल्लेबाजों को लेकर टिप्पणी की। रोहित ने कहा कि इस बार मुंबई की तरफ से ओपनिंग कौन करेगा ये सरप्राइज है। हालांकि उन्होंने इविन लेविस और ईशान किशन के बारे में कहा कि दोनों काफी अच्छे बल्लेबाज हैं वहीं टीम में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के लिए भी काफी अच्छे बल्लेबाज मौजूद हैं। 

पिछले आइपीएल की बात करें तो मुंबई की तरफ से लेंडल सिमंस, पार्थिव पटेल और जोस बटलर ने ओपनिंग की थी। कप्तान रोहित शर्मा मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे। इस वर्ष इन तीनों ओपनर बल्लेबाजों को मुंबई ने रिटेन नहीं किया। अगर मुंबई के ओपनिंग स्लॉट की बात करें तो टीम के पास ज्यादा विकल्प नहीं है। 

पहले मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ओपनिंग बल्लेबाजी किया करते थे बाद में उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। इस बार की बात करें तो वेस्टइंडीज के बल्लेबाज इविन लेविस और अनकैप्ट्ड भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन मुंबई के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। इविन लेविस को आइपीएल में खेलने का कोई अनुभव नहीं है और ईशान ने भी आइपीएल में कभी ओपनिंग बल्लेबाजी नहीं की है। बेशक इन दोनों के अनुभव की थोड़ी कमी है लेकिन मुंबई के पास अन्य कोई विकल्प ना होने की वजह से ये दोनों ओपनिंग बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। 

सबसे ज्यादा आइपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियस इस आइपीएल में अपने अभियान का आगाज सात अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। टीम के कोच महेला जयवर्द्धने का कहना है कि इस टीम के लिए चौथा आइपीएल खिताब जीतना बड़ी चुनौती है क्योंकि इस बार की टीम पिछली टीम की तरह ज्यादा मजबूत नहीं दिख रही है। मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग की समस्या पिछले सीजन में भी रही है जबकि मध्यक्रम में टीम में काफी जबरदस्त बल्लेबाज रहे हैं। इस बार भी इस टीम के लिए ओपनिंग की समस्या होने की संभावना है।