Move to Jagran APP

IPL में महेंद्र सिंह धौनी के बनाए 4 रिकॉर्ड, जिसका इस साल टूटना मुश्किल

महेंद्र सिंह धौनी ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 209 छक्के लगाए हैं। यह किसी भी भारतीय द्वारा लगाए जाने वाले टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के हैं।

By Viplove KumarEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 11:45 PM (IST)
IPL में महेंद्र सिंह धौनी के बनाए 4 रिकॉर्ड, जिसका इस साल टूटना मुश्किल
IPL में महेंद्र सिंह धौनी के बनाए 4 रिकॉर्ड, जिसका इस साल टूटना मुश्किल

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में धौनी बिना किसी दबाव के खेलने उतरेंगे। उन्होंने 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद अब वह पहली बार मैदान पर उतरेंगे। धौनी के नाम IPL में चार ऐसे रिकॉर्ड हैं जो किसी भी दूसरे खिलाड़ी के लिए तोड़ना मुश्किल होगा।

loksabha election banner

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

महेंद्र सिंह धौनी ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 209 छक्के लगाए हैं। यह किसी भी भारतीय द्वारा लगाए जाने वाले टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के हैं। हालांकि सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दो विदेशी खिलाड़ियों से पीछे हैं। क्रिस गेल के नाम 326 जबकि एबी डिविलियर्स के नाम कुल 212 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। यह तीनों ही टूर्नामेंट में खेल रहे हैं यानी इसकी संख्या में इजाफा होना लाजमी है। रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने 194 जबकि विराट ने 190 छक्के लगाए हैं।

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच

धौनी ने आईपीएल के पहले सीजन 2008 से अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है। टीम के दो साल निलंबित होने की वजह से वह पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से खेले थे। 10 सीजन में चेन्नई और एक सीजन में पुणे की कप्तानी करने वाले धौनी ने कुल 174 मैचों में कप्तानी की है। यह किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा मैचों का रिकॉर्ड है।

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत

धौनी ने टूर्नामेंट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत हासिल की है। अब तक उन्होंने कुल 174 मैचों में कप्तानी करते हुए 104 जीत हासिल की है। वह टूर्नामेंट में खेलने वाले अकेले कप्तान हैं जिनके नाम 100 जीत दर्ज है। अब चेन्नई ने धौनी की कप्तानी में तीन खिताब जीते हैं।

सबसे सफल विकेटकीपर

आईपीएल में विकेट के पीछे अब तक 12 सीजन में धौनी ने कुल 132 शिकार किए हैं। इसमें 38 स्टंपिंग है जबकि बाकी के कैच। यह किसी भी विकेटकीपर द्वारा किए गए सबसे ज्यादा शिकार हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.